Search KhabarFast

Press ESC to close

मिडिल ईस्ट की टेंशन ने थामी एलपीजी की गति, खपत में रिकॉर्ड गिरावट की गई दर्ज

मिडिल ईस्ट की टेंशन ने थामी एलपीजी की गति, खपत में रिकॉर्ड गिरावट की गई दर्ज

LPG Cylinder:मार्च में एलपीजी की खपत में भारी कमी दर्ज की गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट टेंशन है। जिसकी वजह से सप्लाई में रुकावटे आई है। जिससे घरेलू रसोई और कमर्शियल दोनों के यूजर्स के लिए गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा।

मार्च में एलपीजी की खपत 2.379 मिलियन टन रही, जो पिछले साल इसी समय हुई 2.729 टन की खपत से 12.8 फीसदी कम है। बता दें कि भारत अपनी एलपीजी की जरूरतों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा आयात करता है, जिसका ज्यादातर हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर आता है।

एलपीजी खपत में गिरावट

तेल मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल के अनुसार, मार्च में घरेलू परिवारों को बेचे गए एलपीजी सिलेंडरों की संख्या में 8.1 फीसदी की गिरावट हुई और आंकड़ा 2.219 टन रहा। जबकी गैर-घरेलू यूजर्स को बेचे गए सिलेडर्स की संख्या में करीब 48 फीसदी देखी गई। थोक एलपीजी की ब्रिक्री में 75.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सरकार का दावा था कि एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और घरेलू उपयोगकर्ता की सभी मांगे पूरी की जा रही है। इस कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने रिफाइनरीज और कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया था।      

Also read: Aaj Ka Mausam: देशभर में बिगड़ेगा मौसम, 12 राज्यों में तेज तूफान और बारिश का खतरा

मिडिल ईस्ट के तनाव ने बढ़ाई टेंशन

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हुए युद्ध के कारण तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया था। जिसके बाद भारत के भी कुछ गैस टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंस गए थे। हालांकि, सरकार ने तत्तपरता दिखाते हुए एक-एक एलपीजी से लदे सिलेंडर को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकाला था। ताकी भारत में गैस आपूर्ति में कोई दिक्कत ना हो। वहीं, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश औ श्रीलंका में तेल संकट देखा गया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Jobs: CM सैनी का बड़ा बयान, अब सरकारी नौकरी का आधार सिर्फ योग्यता और प्रतिभा

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रुप-डी के नव-चयनित कर्मचारियों के लिए आयोजित परिचयात्मक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

Anti-Paper Leak Bill: विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी

Anti-Paper Leak Bill: विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच आज 29 जुलाई बुधवार को लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026 यानी एंटी पेपर लीक बिल पारित हो गया है। यह विधेयक 2024 के मौजूदा कानून को मजजूती प्रदान करता है।

E20 पेट्रोल पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- वाहनों के कुछ रबर पार्ट्स बदलने पड़ सकते हैं

केंद्र सरकार ने E20 पेट्रोल को लेकर चल रही चिंताओं पर बुधवार को बड़ा बयान दिया है। सरकार ने कहा कि 1 अप्रैल 2005 से लागू हुए BS-III वाहनों और 2016 से पहले बने कुछ वाहनों में E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से कुछ रबर पार्ट्स और गैसकेट प्रभावित हो सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast