Search KhabarFast

Press ESC to close

अशोक मित्तल के बाद पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी का एक्शन, 13 ठिकानों पर की छापेमारी

अशोक मित्तल के बाद पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी का एक्शन, 13 ठिकानों पर की छापेमारी

ED Raid On Sanjiv Arora Residence: AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी ने एक्शन लिया है। संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले को लेकर की गई है।

जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी ने संजीव अरोड़ा के 13 ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी ने संजीव अरोड़ा और उनके करिबियों के ठिकानों पर रेड की है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर में 13 छापेमारी की गई।

हेमंत सूद के ठिकानों पर भी छापेमारी

जांच एजेंसी अरोड़ा के घर और दफ्तरों के साथ-साथ कारोबारी हेमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के ठिकानों की भी तलाशी ली गई। ईडी के अनुसार, संजीव अरोड़ा की कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड पर जमीन उपयोग में गड़बड़, शेयर बाजार में हेराफेरी, हवाला और दुबई से पैसा भारत लाने जैसे आरोप लगे हैं। ईडी ने दावा किया है कि अवैध सट्टेबाजी और हवाला से जुड़े पैसों को रियल एस्टेट में निवेश किया गया। फिलहाल ईडी दस्तावेज और बैंक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टी नहीं हुई है।  

Also read: पंजाब सरकार ने हटाई सुरक्षा तो केंद्र आया आगे, अब z सिक्योरिटी घेरे में रहेंगे राघव चड्ढा

संजीव अरोड़ा पर क्या आरोप

जांच एजेंसी का दावा है कि इस अवैध कमाई को पलले यूएई में जमा किया गया और फिर फाइंडॉक के माध्यम से भारत लाकर संजीव अरोड़ा के रियल एस्टेट में निवेश किया गया। प्रवर्तन निदेशालय को शक है कि संजीव अरोड़ा पर राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर अवैध सट्टेबाजी और हवाला कारोबार को संरक्षण देने और इसके बदले मुनाफे में हिस्सेदारी लेने के आरोप हैं। साथ ही कंपनियों और एंट्री ऑपरेटर्स के जरिए काले धन को सफेद रने की कोशिश की गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:धामी सरकार का विकास कार्य पर जोर, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक सचिव आवास ने की समीक्षा

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने आवास विभाग से संबंधित राज्य के सभी प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष व सचिवों के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और और प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक

Uttrakhand News:धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर राज्य में सरकारी परिसंपत्तियों के विकास और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं उपयोगिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

Uttarakjand News: बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ABVP प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Uttarakjand News: देहरादून। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट टटाऊ को स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उच्चीकृत करने सहित छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एबीवीपी एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast