Search KhabarFast

Press ESC to close

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

अब एक पुरुष कर्मचारी ने चौंकाने वाले दावे कर दिए हैं। उसका कहना है कि उसे जबरन टोपी पहनाई गई, नमाज और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया गया और उसकी धार्मिक पहचान को लगातार निशाना बनाया गया।

पुरुष कर्मचारी का बड़ा खुलासा

पीड़ित कर्मचारी कहना है कि यह पूरा मामला 2022 में कंपनी ज्वाइन करने के बाद शुरू हुआ। उसके मुताबिक, टीम लीडर तौसीफ अख्तर और सहकर्मी दानिश शेख ने उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान किया, ज्यादा काम दबाव डाला और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी निजी जिंदगी, खासकर बच्चे न होने को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई, जिसमें अपनी पत्नी को भेज दो जैसी बातें भी कही गई।  

Also read: 8वें वेतन आयोग के लिए बड़ा प्रस्ताव, न्यूनतम सैलरी 69,000 रुपये करने की मांग

छेड़छाड़ के मामले में हुई गिरफ्तारी 

इस मामले में दर्ज हुई पहली एफआईआर में भी दानिश शेख और तौसिफ अख्तर का नाम सामने आ चुका है। जिसमें एक 23 साल की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ और शादी के लिए दबाव जैसे आरोप लगाए थे। महिला ने यह भी दावा किया था कि एचआर निदा खान और अन्य साथियों ने धार्मिक भावनाओं पर टिप्पणी की गई। इसी आधार पर पुलिस ने अब तक नौ एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा विवाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का नासिक यूनिट से जुड़ा है। जहां कथित तौर पर 2022 में कर्मचारियों के बीच दबाव और उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया गया। मामला सबसे पहले जनवरी 2023 में सामने आया, जब एक 23 वर्षीय महिला ने कर्मचारी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बंगाल SIR का मुद्दा फिर SC में उठा, 31 सीटों पर जीत-हार के अतंर को लेकर TMC का चौंकाने वाला दावा

TMC Reach SC over SIR: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पटखनी खा चुकी तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची। टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान काटे गए मतों की तुलना में विधानसभा सीटों में जीत के अंतक काम। सुप्रीम कोर्ट ने इस पहलू पर टीएमसी को नए आवेदन दाखिल करने की मंजूरी दी है।

अगस्त से बदलेगा रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम, AI से पता करें वेटिंग टिकट की स्थिति

भारतीय रेलवे अब यात्रियों को बेहतर और तेज सुविधाएं देने के लिए अपने रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे का 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम अब पूरी तरह नए डिजिटल सिस्टम में बदला जाएगा।

दिल्ली के सबसे बड़े ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! मुकरबा चौक और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

दिल्ली वालों के लिए ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के सबसे व्यस्त और जाम वाले इलाकों में शामिल मुकरबा चौक, आउटर रिंग रोड और संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast