Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के सोनीपत में तहसील क्लर्क गिरफ्तार, 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

हरियाणा के सोनीपत में तहसील क्लर्क गिरफ्तार, 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा


हरियाणा सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त अभियान को आगे बढ़ाते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय सोनीपत में तैनात क्लर्क सचेत कुमार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

*क्या था मामला -*
शिकायतकर्ता  ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता के नाम पर एक मकान कल्याण नगर बत्रा कालोनी सोनीपत में है जिसका तहसील कार्यालय सोनीपत से क्लीयरैन्स सार्टिफिकेट व अलाटमैन्ट लैटर प्राप्त किया जाना था जिसे उपलब्ध करवाने के बदले में आरोपी सचेत कुमार द्वारा शिकायतकर्ता से 50,000/-रुपये रिश्वत मांग की गई। शिकायत की जांच के उपरांत ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी सचेत कुमार को तहसील कार्यालय सोनीपत स्थित अपने कार्यालय में शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। टीम ने मौके पर ही रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 
*भ्रष्टाचार के खिलाफ SV&ACB का अभियान जारी, रिश्वत मांगने वालों की सूचना तुरंत दें : ए.एस. चावला*
ब्यूरो प्रमुख ए एस चावला ने कहा कि ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच की जाती है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन का सरकारी व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो तथा प्रदेश को पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 अथवा हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचना पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अंबाला में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, 6 मजदूरों की मौत; 18 का रेस्क्यू

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। धूलकोट गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त बड़ी संख्या में मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। मलबा गिरने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या चार बताई गई थी, लेकिन सोमवार सुबह तक यह आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया।

हरियाणा के भिवानी में काली थैली में लटका मिला नवजात, इलाके में मचा हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के भिवानी की बिजली बोर्ड कॉलोनी में सोमवार सुबह एक नवजात शिशु (लड़का) पेड़ पर काली थैली में लटके मिलने से हड़कंप मच गया। कॉलोनी के लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की मदद से नवजात को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नवजात एक बच्चे का है और उसके शरीर पर जन्म के बाद की नाल भी बंधी हुई थी। फिलहाल बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है।

Haryana News: दुष्यंत चौटाला का BJP सरकार पर हमला, SIR, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के हिसार में कुलदीप बिश्नोई के समर्थक अजय प्रताप सिंह, बबलू खटाना ने भाजपा छोड़कर जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। हिसार में बबलू खटाना अपने हजारों समर्थकों के साथ जेजेपी में शामिल हुए। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और संगठन में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। दुष्यंत ने कहा कि जेजेपी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि बबलू खटाना और उनके साथ बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast