Search KhabarFast

Press ESC to close

Ind vs NZ : केएल राहुल ने रचा इतिहास, ऐसा करने पहले बने भारतीय ओपनर, सचिन-कोहली के क्लब में भी बनाई जगह

Ind vs NZ : केएल राहुल ने रचा इतिहास, ऐसा करने पहले बने भारतीय ओपनर, सचिन-कोहली के क्लब में भी बनाई जगह

KL Rahul Century: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में ऐतिहासिक शतक जड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यानी चारों SENA देशों में टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। राहुल ने 207 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके टेस्ट करियर की 13वीं सेंचुरी है।

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर राहुल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रचा। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक लगा चुके थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सेंचुरी के साथ उन्होंने चारों SENA देशों में शतक बनाने का रिकॉर्ड पूरा कर लिया।

ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज

राहुल से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली और मोहम्मद अजहरुद्दीन चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगा चुके हैं। वहीं, एशियाई बल्लेबाजों की सूची में राहुल आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले सईद अनवर, यूनिस खान और कुमार संगकारा जैसे दिग्गज यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

सईद अनवर के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि राहुल और पाकिस्तान के पूर्व ओपनर सईद अनवर ही ऐसे दो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने चारों SENA देशों में बतौर ओपनर टेस्ट शतक लगाया है। राहुल के नाम अब कुल 13 टेस्ट सेंचुरी हैं, जिनमें 10 विदेशी मैदानों पर और तीन भारत में आई हैं।

मुरली विजय की बराबरी पर पहुंचे राहुल

भारतीय टेस्ट ओपनर्स की बात करें तो राहुल अब 12 शतकों के साथ मुरली विजय की बराबरी पर पहुंच गए हैं। इस सूची में सुनील गावस्कर 33 शतकों के साथ पहले और वीरेंद्र सहवाग 22 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के नाम नौ-नौ टेस्ट शतक हैं।

पडिक्कल के साथ भारत की स्थिति मजबूत की

न्यूजीलैंड की पहली पारी के 368 रनों के जवाब में राहुल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ भारतीय पारी को मजबूती दी। तीसरे दिन राहुल 52 रन से आगे खेलने उतरे और पडिक्कल के साथ अहम साझेदारी की। लंच तक भारत का स्कोर एक विकेट पर 239 रन था। उस समय राहुल 93 और पडिक्कल 53 रन बनाकर नाबाद थे। इसके बाद राहुल ने अपना शतक पूरा कर लिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल-केएल राहुल की जोड़ी ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड की धरती पर 21वीं सदी की पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़कर न्यूजीलैंड की धरती पर 21वीं सदी में भारत की ओर से पहली 100 रन से अधिक की ओपनिंग साझेदारी की। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए थे। केएल राहुल 52 और देवदत्त पडिक्कल 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

बिना फाइनल खेले ही पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने ट्रॉफी सेरेमनी का किया बहिष्कार

Blind Cricket Asia Cup 2026: ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान को बेहतर रन रेट के आधार पर चैंपियन घोषित कर दिया गया। इस फैसले से नाराज भारतीय टीम ने ट्रॉफी सेरेमनी का बहिष्कार कर दिया। अब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ भविष्य में होने वाले मुकाबलों के बहिष्कार की भी चेतावनी दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast