Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 21 November 2026: बिहार-झारखंड में बारिश, दिल्ली-NCR में कोहरा, जानें यूपी-पंजाब समेत देशभर का हाल

Aaj Ka Mausam 21 November 2026: बिहार-झारखंड में बारिश, दिल्ली-NCR में कोहरा, जानें यूपी-पंजाब समेत देशभर का हाल

Aaj Ka Mausam 21 November 2026: देशभर में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिल सकता है। दक्षिण-पूर्वी तट पर चक्रवात 'अकवान' का असर कम होने लगा है। गोपालपुर के नजदीक समुद्र तट से गुजरने के बाद यह तूफान कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल रहा है। इसके बावजूद इससे पैदा हुई नमी के चलते पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। दूसरी तरफ, उत्तर भारत में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। सुबह और रात के समय धुंध व कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। IMD के मुताबिक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड समेत पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कुछ इलाकों में आज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर भारत में अब ठंड के बढ़ने के साथ-साथ घना कोहरा लोगों की परेशानिया बढ़ा रहा है। दिल्ली-NCR में शनिवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रह सकती है। सुबह कई इलाकों में धुंध और कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम होने की आशंका है। तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम पारा 11 से 13 डिग्री और अधिकतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात के तापमान में फिलहाल 2 से 3 डिग्री का उछाल आ सकता है, हालांकि इसके बाद ठंड फिर बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में इतनी ही गिरावट होने के आसार हैं।

पंजाब-हरियाणा में कोहरे का असर

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा। उधर, उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में अलग-अलग रहेगा। पश्चिमी यूपी में सुबह धुंध रहने के बाद दिन में मौसम साफ होने और धूप निकलने की संभावना है, जबकि पूर्वी जिलों में बादलों की सक्रियता के चलते गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 21 से 23 नवंबर तक पश्चिमी यूपी और 22 से 23 नवंबर के दौरान पूर्वी यूपी में घने कोहरे को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

बिहार में चक्रवाती तूफान के असर से मौसमी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। खासकर दक्षिण-पूर्वी बिहार में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। पटना मौसम केंद्र ने लोगों को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज रफ्तार हवाओं को लेकर सतर्क किया है। पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद और बेगूसराय सहित लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी मौसम प्रभावित रहने की संभावना है। इन इलाकों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं रुक-रुककर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Holidays: नवंबर के आखिरी हफ्ते में 5 दिन बंद रहेंगे बैंक! 23 से 29 नवंबर तक देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays:अगर आप भी अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। नवंबर 2026 के आखिरी हफ्ते में अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 नवंबर को कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

PM Modi: पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- सांस्कृतिक जुड़ाव ही वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी

PM Modi Addresses SCO Civilization: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जब दुनिया में युद्ध और अशांति की चर्चाएं हावी हैं, तब भारत में सभ्यताओं के आपसी संबंधों पर संवाद होना बेहद महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने सांस्कृतिक जुड़ाव को वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी बताया। उन्होंने कहा कि सभ्यताओं के बीच संवाद ने दुनिया के विचारों को बदला है और उन्हें समृद्ध बनाया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast