Search KhabarFast

Press ESC to close

संसद के बाहर दीपेंद्र हुड्डा का प्रदर्शन, 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर रखी खास मांग

संसद के बाहर दीपेंद्र हुड्डा का प्रदर्शन, 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर रखी खास मांग

Commonwealth Games Hosting: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को संसद भवन के मकर द्वार के बाहर पार्टी के अन्य सांसदों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा को मेजबान या कम से कम सह-मेजबान (को-होस्ट) बनाया जाए। प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हाल ही में ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 13 स्वर्ण पदक जीते, जिनमें से 7 गोल्ड मेडल अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश की झोली में डाले। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि राज्य खेलों में देश का सबसे मजबूत केंद्र बन चुका है।

हरियाणा मिलनी चाहिए महत्वपूर्ण भूमिका- हुड्डा

हुड्डा ने कहा कि यदि भारत में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित हो रहे हैं, तो हरियाणा को इसमें महत्वपूर्ण भूमिका मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा को सह-मेजबान बनाया जाता है, तो राज्य में खेल सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास पर लाखों करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार पर उठाया सवाल

कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार पर 'खेलो इंडिया' योजना के बजट को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना के तहत सबसे अधिक बजट गुजरात को दिया गया, जबकि खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले हरियाणा को सबसे कम बजट मिला। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी लंबे समय से यह मांग कर रही है कि अगर भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 ओलंपिक की मेजबानी का मौका मिलता है, तो हरियाणा को भी सह-मेजबान बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को संसद से लेकर हर मंच पर उठाया जाएगा और इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा।

हरियाणा के खिलाड़ियों की अहम भूमिका- दीपेंद्र हुड्डा

गौरतलब है कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में प्रस्तावित है। ऐसे में हरियाणा को सह-मेजबान बनाने की मांग अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है। दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। इसलिए राज्य को बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भी उचित प्रतिनिधित्व और जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। अब यह देखना होगा कि केंद्र सरकार इस मांग पर क्या फैसला लेती है।

Also read: हरियाणा के रोहतक में ACB का बड़ा ट्रैप, फूड एंड ड्रग्स विभाग का कर्मचारी 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत, कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का भी किया शुभारंभ

Uttrakhand News: पवित्र सावन मास में धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले की भव्यता और शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल लेने आए शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का भी शुभारंभ किया।

Haryana News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान बना जन आंदोलन, पर्यावरण संरक्षण में हरियाणा ने रचा नया इतिहास

Haryana News: हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस और वन महोत्सव प्रदेश के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुए हैं। लोगों ने पौधारोपण को जन आंदोलन का रूप देकर न केवल पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी परिचय दिया है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से 'एक पेड़ मां के नाम' और 'एक पेड़ अपने नाम' के तहत कम से कम दो पौधे लगाने और उन्हें बड़ा पेड़ बनने तक संरक्षित करने का आह्वान भी  किया है।

Uttarakhand News: मसूरी विधानसभा क्षेत्र को मिली नई गति, CM धामी ने 17 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 करोड़ 80 लाख रुपयों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुण्डीर की स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी शामिल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast