Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या बुमराह के लिए घातक हो रहा उनका सबसे बड़ा हथियार, हर सीरीज के बाद चोट देती है दस्तक

क्या बुमराह के लिए घातक हो रहा उनका सबसे बड़ा हथियार, हर सीरीज के बाद चोट देती है दस्तक

Jasprit Bumrah:भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट से चोट के कारण बाहर होना पड़ा है। हाल ही में बुमराह इंग्लैंड दौरे पर मैदान पर नजर आए थे, लेकिन एक बार फिर चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर नहीं दिखेंगे। चोट के बाद वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं। इंग्लैंड में उनके घुटने में चोट लगी थी और कहा जा रहा था कि वह एक से दो हफ्तों में चोट से उबर जाएंगे।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से श्रीलंका के खिलाफ बेहद महत्वपूर्ण इस सीरीज के लिए टीम इंडिया पूरी ताकत झोंकना चाहती है।, इसलिए बुमराह का टीम में होना आवश्यक था। हालांकि, अचानक खबर आई कि बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। इस खबर ने कप्तान से लेकर कोच तक की चिंता बढ़ा दी है।

बुमराह क्यों हो रहे बार-बार चोटिल  

जसप्रीत बुमराह अपनी घातक गेंदबाजी के साथ-साथ अपने अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन के लिए भी जाने जाते हैं, लेकिन यही एक्शन उनके शरीर को हानी पहुंचा रहा है। बुमराह जब गेंद फेंकते हैं, तो उनका हाथ एकदम सीधा रहता है और रन-अप बहुत छोटा होता है। इस वजह से गेंद में तेजी लाने के लिए सारा जोर उनके शरीर के निचले हिस्से और पीठ पर होता है।  

Also read: CWG 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज़; जैवलिन थ्रो में भारत ने रचा इतिहास

एक्शन बना परेशानी का कारण

जिसके कारण उनकी लोअर बैक पर जरूरत से ज्यादा दबाव होता है। इसी दबाव के कारण उनकी पीठ की हड्डियों में स्ट्रेस फ्रैक्चर की शिकायतें लगातार आती हैं। यही वजह है कि जब वह लगातार लंबे स्पेल में गेंदबाजी करते हैं, तो उनका शरीर उस झटके को बर्दाश्त नहीं कर पाता और वह चोट का शिकार हो जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, उनका सबसे बड़ा हथियार माना जाने वाला एक्शन ही उनके परेशानी का कारण बन गया है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर नहीं लेंगे चीफ सेलेक्टर पद पर एक्सटेंशन! 4 अक्टूबर को खत्म होगा कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद पर एक्सटेंशन नहीं लेंगे।

Asian Games 2026: शेफाली के शतक से भारत की बड़ी जीत, फाइनल में श्रीलंका से होगा मुकाबला

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रविवार, 20 सितंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया।

Asian Games: एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

Asian Games: जापान के नागोया में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज हो गया है। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार यानी 19 सितंबर को शानदार आगाज किया गया। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेल शुरू होने की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast