Air India Flight Turbulence: थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का विमान टर्बुलेंस का शिकार हो गया है। जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस हुआ, जिस वजह से कई यात्री घायल हो गए हैं। फिलहाल, विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड कराया गया है। जिसके बाद मौके पर एंबुलेस पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि टर्बुलेंस की वजह से विमान तेजी से नीचे की तरफ आ रहा था, जिके कारण कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आईं।
Also read: CJP राजनीति में कदम रखेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने भविष्य की रणनीति कर दी क्लियर
कहां-कैसे हुआ टर्बुलेंस?
दरअसल, आज 04 अगल्त को थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। जिसके कारण कुछ समय के लिए ऊंचाई में बदलाव हुआ। इस मामले पर एयरलाइन का बयान भी सामने आया है। जिसमें टर्बुलेंस की पुष्टि की गई है। एयरलाइन ने बताया कि विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री और क्रू सदस्य बिना किसी घटना के विमान से उतर गए। हालांकि, कुछ यात्रियों और और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। एयरलाइन ने कहा ‘हम प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं और जांच के तहत संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।‘
लैंडिंग के बाद एक यात्री ने बताया कि विमान अचानक और तेज गति से हिला, जबकि कई यात्री सो रहे थे। यात्री ने बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। यात्री ने बताया कि विमान लगभग डेढ़ घंटे से हवा में था। सुबह का समय था और हम सो रहे थे। अचानक, विमान एक तरफ झुक गया और लगभग दो से तीन मिनट तक उसी तरह हिलता रहा।