Abhijit Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपक ने मंगलवार को कहा कि बुधवार को होने वाली संगठन की बैठक में जंतर-मंतर पर हुए हालिया विरोध प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी, संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा की जाएगी और भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि फिलहाल संगठन को राजनीतिक दल में बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
CJP की बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चाय़
अभिजीत दीपक ने कहा कि बैठक की शुरुआत जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन पर चर्चा और भविष्य के कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिभागियों से प्रतिक्रिया लेने से होगी। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी टीम का विस्तार करने और देश भर में अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श करेगा, जिसके बाद भविष्य की कार्ययोजना तय की जाएगी। CJP के राजनीतिक दल बनने की अटकलों पर दिपके ने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई चर्चा नहीं है और संगठन के अंदर एक सामाजिक आंदोलन के रूप में काम करते रहने पर सहमति है।
Also read: Chandipura Virus Breakout:गुजरात में चांदीपुरा वायरस ने लोगों को किया बेदम, अब तक 22 की गई जान; जाने कैसे करें बचाव
नए, युवा और शिक्षित चेहरों को मिले मौका
RSS प्रमुख मोहन भगवत द्वारा कथित तौर पर युवा पीढ़ी के साथ बातचीत करने के बारे में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है और दावा किया कि युवा आंदोलन ने वरिष्ठ नेताओं को युवा पीढ़ी के साथ जुड़ने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा ‘मैं कहूंगा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। आखिरकार, इस देश के युवाओं ने मोहन भगवत, नरेंद्र मोदी और भाजपा सांसदों जैसे लोगों को जनरेशन Z से बात करने के लिए मजबूर कर दिया है।‘
हालांकि, दीपक ने सुझाव दिया कि युवा नेताओं को युवाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, क्योंकि Gen Z के लिए वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं से तालमेल बिठाना मुश्किल है। उन्होंने कहा ‘मेरी सलाह होगी कि नए, युवा और शिक्षित चेहरों को आगे लाया जाए।‘ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की इस टिप्पणी पर कि संवाद से मुद्दों का समाधान होता है, दिपके सहमत हुए और कहा कि चर्चा ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा ‘बिल्कुल। समाधान केवल संवाद के माध्यम से ही निकलते हैं। हम जंतर-मंतर पर क्यों बैठे थे? बात करने के लिए। जेपी नड्डा से बात करते ही एक समाधान निकल आया और उन्होंने इस्तीफा दे दिया।‘