Search KhabarFast

Press ESC to close

भारतीय मूल के क्रिकेटर पर आईसीसी ने लिया एक्शन, मैच फिक्सिंग मामले में लगा 8 साल का बैन

भारतीय मूल के क्रिकेटर पर आईसीसी ने लिया एक्शन, मैच फिक्सिंग मामले में लगा 8 साल का बैन

ICC Bans Crcicketer: अमेरिका के क्रिकेटर बोडुगुम अखिलेश रेड्डी पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने एक्शन पर लिया है। 26 वर्षीय रेड्डी को आठ साल के लिए क्रिकेट से बैन कर दिया गया है। रेड्डी को अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट में आईसीसी के एंटी करप्शन कोड के नियमों के उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।

आईसीसी की तरफ से लगाया गया बैन 21 नवंबर 2025 से लागू माना जाएगा। इसी तारीख को रेड्डी को अस्थाई तौर पर निलंबित किया गया था। उनपर प्रतिबंध नवंबर 2033 तक रहेगा। भारतीय मूल के रेड्डी ने अमेरिका की ओर से साल 2025 के दौरान चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

आईसीसी ने लगाया बैन  

आईसीसी की एंटी करप्शन विभाग ने संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट के दौरान कोड के तीन नियमों के उल्लघंन का दोषी करार दिया। टूर्नामेंट में आईसीसी ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड की तरफ से डीएसीओ के तौर पर काम किया था। जांच में सामने आया था कि रेड्डी ने मैच फिक्सिंग की कोशिश की गई थी। उनपर साथी खिलाड़ियों को उकसाने का आरोप लगा था। वहीं, मामले की जांच शुरू होने से पहले ही सारे कॉल रिकॉर्ड मिटा दिए दए थे।                 

Also read: CWG 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज़; जैवलिन थ्रो में भारत ने रचा इतिहास

क्या है आईसीसी का एंटी करप्शन कोड

रेड्डी को एंटी करप्शन कोड के आर्टिकल 2.1.1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। यह आर्टिकस मैचों के नतीजों, प्रोग्रेस, संचालन या किसी अन्य पहलू को फिक्स करने, उसमें हेरफेर करने या गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश से जुड़ा है। उन्हें आर्टिकल 2.1.4 के तहत दोषी करार दिया गया। जिसमें किसी दूसरे खिलाड़ी को उकसाना, बहकाना, लालच देना, निर्देश देना, मनाना, बढ़ाना देना या जानबूझकर मदद करना शामिल है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर नहीं लेंगे चीफ सेलेक्टर पद पर एक्सटेंशन! 4 अक्टूबर को खत्म होगा कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद पर एक्सटेंशन नहीं लेंगे।

Asian Games 2026: शेफाली के शतक से भारत की बड़ी जीत, फाइनल में श्रीलंका से होगा मुकाबला

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रविवार, 20 सितंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया।

Asian Games: एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

Asian Games: जापान के नागोया में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज हो गया है। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार यानी 19 सितंबर को शानदार आगाज किया गया। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेल शुरू होने की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast