Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News:'सीएम किसी और को बना दिया...'बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद अनंत सिंह ने किसपर निकाली भड़ास

Bihar News:'सीएम किसी और को बना दिया...'बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद अनंत सिंह ने किसपर निकाली भड़ास

Anant Singh On Bankipur BYElection Result: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को हार मिलने के बाद, एक तरफ प्रशांत किशोर गदगद हैं। वहीं, दूसरी तरफ एनडीए के नेताओं का रिएक्शन लगातार आ रहा है। भाजपा से लेकर जदयू तक के नेताओं ने बांकीपुर की हार पर अपना बयान दिया है।

इसी कड़ी में जदयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में न कोई नेता जीतता और ना कोई हारता है। जनता जिसको जिताती है, वह जीतता है।

अनंत सिंह किसपर भड़के

अनंत सिंह ने आगे कहा कि सभी तरफ नीतीश कुमार की यही चर्चा है कि हमने उन्हें वोट दिया है उन्हें बीच में हटा दिया गया। इस बात में दम है। अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी मर्जी से हटे हैं लेकिन, जनता के मन में है कि उन्हें हटा दिया गया है। अभी जहां चुनाव होगा, यही नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा कि जनता गुस्सा में है कि हमने मुख्यमंत्री किसको बनाया और उन्होंने किसको बना दिया। पब्लिक नाराज है कि हम लोग जिनके नाम पर मतदान करते हैं और बीच में लोग बदला-बदली कर लेते हैं।

गिरिराज सिंह ने क्या कहा

वहीं, बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि हम नतीजों को स्वीकार करते हैं लेकिन, इससे कोई बहुत ज्यादा खुश ना हों। गिरिराज सिंह ने कहा कि 2009 में नीतीश कुमार की अगुवाई में NDA ने उपचुनावों में 17 सीटों पर चुनाल लड़ा था। हम 12 हार गए थे लेकिन, 2010 में हमने 89 फीसदी की स्ट्राइक रेट से जीत हासिल की थी। इसलिए लोगों को ज्यादा खुश होने की आवश्यकता नहीं है।        

Also read: ‘डरो मत!’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: केजरीवाल का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोले- 'प्रधानमंत्री अब अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं'

Political News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर गंभीर लगाया। उन्होंने कहा कि मेटा कंपनी की सरकारी जांच को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "भारत के नागरिकों से खुद को बचाने के लिए कानून बना रहे हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं और आरोप लगाया कि कागजी रिसाव और ई20 ईंधन जैसे मुद्दों पर उनके "पूर्व समर्थक" भी उनके खिलाफ हो रहे हैं।

भाजपा में राघव चड्ढा को मिलने जा रही बड़ा पद? PM मोदी से मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म

Raghav Chaddha Meet PM Modi: शनिवार यानी 8 अगस्त को भाजपा सांसद राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से मुलाकात। जिसकी तस्वीर भी राघव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन लिखा था यागदार सुबह।

UP News: मायावती ने अखिलेश के PDA फॉर्मूले पर उठाए सवाल, सपा को बताया ‘गिरगिट’

UP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (SP) पर तीखा हमला किया। उन्होंने SP प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पार्टी के PDA फ़ॉर्मूले की नई व्याख्या करने के बाद, चुनावी फ़ायदे के लिए अपना राजनीतिक रुख बदलने का आरोप लगाया। मायावती ने आरोप लगाया कि SP ब्राह्मण समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उसने देखा है कि ऊंची जाति के वोटर, खासकर ब्राह्मण, BSP की ओर बढ़ रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast