Tata Punch EV: अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Tata Punch.ev आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकती है। इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV ने भारतीय बाजार में इतिहास रच दिया है। अक्टूबर 2026 में Punch.ev ने पहली बार मंथली होलसेल में 5 हजार यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ यह भारत में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली स्टैंडअलोन इलेक्ट्रिक कार बन गई है।
Mahindra को भी पछाड़ा
Tata की यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि इसे बाजार में Mahindra XEV 9S जैसे मॉडल्स से कड़ी टक्कर मिल रही थी। पिछले चार महीनों से Punch.ev का दबदबा बना हुआ है। यह तीन महीनों में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही है। सिर्फ अगस्त में Mahindra XEV 9S ने 4,508 यूनिट्स बेचकर इसे पीछे छोड़ा था, तब Punch.ev की 4,430 यूनिट्स बिकी थीं। लेकिन सितंबर में Tata ने 4,702 यूनिट्स के साथ वापसी की और Mahindra की 4,636 यूनिट्स को पछाड़ दिया। अब अक्टूबर में 5,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचकर Punch.ev ने नया रिकॉर्ड बना दिया है।
रेंज और पावर में दमदार
Tata Punch.ev दो बैटरी पैक ऑप्शन में आती है। इसमें 30 kWh और 40 kWh के बैटरी पैक मिलते हैं। छोटा बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 365 किमी की ARAI-सर्टिफाइड रेंज देता है, जबकि बड़ा बैटरी पैक 468 किमी तक की रेंज देता है। 30 kWh वाला वेरिएंट 88 Bhp की पावर और 154 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, वहीं 40 kWh वाला वेरिएंट 129 Bhp की पावर देता है। इसका लॉन्ग रेंज वेरिएंट सिर्फ 9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 140 किमी प्रति घंटा है।सबसे बड़ी बात है इसकी बैटरी वारंटी। 40 kWh वाले बैटरी पैक पर कंपनी 15 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर की लाइफटाइम वारंटी दे रही है। वहीं 30 kWh पर 8 साल या 1.6 लाख किमी की वारंटी मिलती है।
Also read: बिहार में निकली 575 पदों पर भर्ती, हर महीने मिलेगी 1.15 लाख रुपये सैलरी; जानें योग्यता और आवेदन की पूरी डिटेल
फीचर्स की भरमार
कीमत के हिसाब से Punch.ev में फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलती है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो-एप्पल कारप्ले, कनेक्टेड कार टेक, वेंटिलेटेड सीट्स, वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं।सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ESC, ABS with EBD, TPMS और ISOFIX माउंट्स मिलते हैं। इसे Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।
कीमत और वेरिएंट
Punch.ev Smart, Smart+, Adventure, Empowered और Empowered+ S वेरिएंट्स में आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.79 लाख से शुरू होकर 12.99 लाख रुपये तक जाती है।वहीं कंपनी Battery-as-a-Service (BaaS) का ऑप्शन भी दे रही है, जिसके साथ इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 6.49 लाख रुपये हो जाती है। इसमें आपको प्रति किलोमीटर बैटरी का चार्ज देना होता है।फिलहाल इसके कुछ वेरिएंट्स पर 8 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।