Search KhabarFast

Press ESC to close

दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

Supreme Court Hearing On Cracking:दिवाली के त्योहार पर पटाखे जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण और त्योहार के उत्साह के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए शीर्ष अदालत ने ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है। हालांकि, इसके लिए समय सीमा भी तय की गई है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, दिवाली के दिन सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और शाम 8 बजे से रात 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे जलाए जा सकेंगे। यानी लोग सुबह एक घंटे और शाम को दो घंटे तक पटाखे जला पाएंगे।

अदालत ने क्या कहा

अदालत ने स्पष्ट किया है कि पटाखे जलाने की अनुमति केवल निर्धारित समय और नियमों के तहत ही होगी। इस दौरान सिर्फ ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। प्रतिबंधित और सामान्य पटाखों की बिक्री तथा इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी।

वायु प्रदूषण को लेकर बढ़ी चिंता

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अदालत ने पहले भी पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध और ग्रीन पटाखों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। इस बार भी लोगों से नियमों का पालन करने और पर्यावरण का ध्यान रखते हुए दिवाली मनाने की अपील की गई है।

Also read: बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी! ONGC में 3,047 पदों पर बंपर भर्ती, मेरिट से होगा सीधा सेलेक्शन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सरकार की डील से लग्जरी कारों के दाम धड़ाम, 4 करोड़ तक सस्ती हुई Aston Martin, अब खरीदना हुआ आसान

Aston Martin price cut India: लग्जरी कार खरीदने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी Aston Martin ने भारत में अपनी कारों के दाम में बंपर कटौती की है। कंपनी की 7 कारें 4 करोड़ रुपये तक सस्ती हो गई हैं।

IRCTC पर अब मिनटों में मिलेगा कंफर्म तत्काल टिकट, एजेंट का झंझट खत्म, बस अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक

Tatkal Ticket Booking: दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर घर जाना है, लेकिन ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा? तो आप तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन तत्काल टिकट बुक करना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। कुछ ही मिनटों में सारी सीटें फुल हो जाती हैं,

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast