Search KhabarFast

Press ESC to close

Tata-Kia Rates Hike: टाटा और Kia की गाड़ियां होगी महंगी, एक जुलाई से बढ़ जाएंगे रेट, देखें कितनी महंगी हो जाएगी गाड़ियां ?

Tata-Kia Rates Hike: टाटा और Kia की गाड़ियां होगी महंगी, एक जुलाई से बढ़ जाएंगे रेट, देखें कितनी महंगी हो जाएगी गाड़ियां ?

Tata-Kia Rates Hike: देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने अपनी कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया है कि 1 जुलाई 2026 से उसके कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी। इससे पहले कंपनी अपनी पैसेंजर कारों और एसयूवी की कीमतों में भी 1.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की घोषणा कर चुकी है।

कंपनी के अनुसार, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों, लॉजिस्टिक्स खर्च और अन्य उत्पादन लागत में लगातार हो रही वृद्धि के कारण यह फैसला लिया गया है। हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी सभी मॉडलों और वैरिएंट्स पर समान नहीं होगी। अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से नई कीमतें तय की जाएंगी।

बढ़ोतरी का दिखेगा असर

इस बढ़ोतरी का असर टाटा मोटर्स की लोकप्रिय कारों और एसयूवी पर भी देखने को मिलेगा। इनमें टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज, पंच, नेक्सन, कर्व, हैरियर, सफारी और सिएरा जैसे मॉडल शामिल हैं। वहीं इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को भी अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है, क्योंकि टियागो ईवी, पंच ईवी, नेक्सन ईवी, कर्व ईवी और हैरियर ईवी की कीमतों में भी बदलाव किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने के बावजूद वह ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही सभी मॉडलों की नई कीमतों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। ऐसे में जो ग्राहक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए जून का महीना फायदेमंद साबित हो सकता है।

टाटा मोटर्स ने क्यों लिया ये फैसला 

ऑटोमोबाइल उद्योग इस समय बढ़ती उत्पादन लागत और महंगाई जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसी कारण कई वाहन निर्माता कंपनियां समय-समय पर अपने उत्पादों की कीमतों में संशोधन कर रही हैं। टाटा मोटर्स का यह फैसला भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2026 में कंपनी कई नए और अपडेटेड मॉडल बाजार में उतार चुकी है। इनमें सिएरा आईसीई, हैरियर पेट्रोल, सफारी पेट्रोल, पंच फेसलिफ्ट, पंच ईवी फेसलिफ्ट, टियागो फेसलिफ्ट और टियागो ईवी फेसलिफ्ट शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी 30 जून को बहुप्रतीक्षित सिएरा ईवी को भी पेश करने जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में बढ़ोतरी से पहले वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को फायदा मिल सकता है, क्योंकि जुलाई से अधिकांश मॉडलों के लिए ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है। 

Also read: WhatsApp Plus लॉन्च, अब अतिरिक्त फीचर्स के लिए देना होगा मासिक शुल्क

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऑटो इंडस्ट्री की शानदार शुरुआत, पहली तिमाही में सभी वाहन श्रेणियों की रिकॉर्ड बिक्री

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग में स्थिर मांग रहने की उम्मीद है। यह मजबूत पहली तिमाही के बाद हो रहा है, जिसमें सभी वाहन खंडों में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।

Motorola का महाऑफर! मार्केट में उतारा 7100mAh बैटरी वाला फोन; मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Motorola Phone Launched:मोबाइल बनाने वाली कंपनी Motorola मार्केट में अपना विस्तार लगातार कर रहा है। कंपनी ने अब Motrola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकक तैयार किया गया है।

Airtel यूजर्स के लिए अलर्ट...एयरटेल Perplexity Pro का फ्री पीरियड Over, डेडलाइन मिस करने पर बैंक अकाउंट से कटेंगे पैसे; ऐसे करें केंसिल

Airtel Perplexity Pro Subscription: एयरटेल यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आपने 12 महीने का फ्री Perplexity Pro AI सर्विस का ऑफर एक्टिव कर रखा है तो ये सर्विस अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसे में अगर आप इस सर्विस का आनंद आगे भी उठाना चाहते है तो आपको अगले 1 साल तक के लिए ₹17,000 खर्च करने होंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast