Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में सदर थाने के मालखाने से गायब हुई शराब की पेटियां, इस पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज

Haryana news : हरियाणा में सदर थाने के मालखाने से गायब हुई शराब की पेटियां, इस पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के फतेहाबाद में सदर थाना के मालखाना से शराब की पेटियां गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस विभाग ने सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Also read: Haryana news : हरियाणा में कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर हुई फायरिंग, जाने पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार पता चला है की करीब 100 से ज्यादा पेटियां गायब हुई है। SP निकिता खट्टर ने जब जांच करवाई तो ये मामला पकड़ में आया है। SP ने तुंरत प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। आरोपी थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह का शुक्रवार शाम को ही पुलिस लाइन में ट्रांसफर कर दिया गया था। प्रहलाद सिंह की जगह SHO रतिया को यहां लगाया गया है।

वहीं दूसरी और बताया जा रहा है की मामले में कई और पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। मामले की जांच ASP दिव्यांशी सिंगला को सौंपी गई है। बता दें कि सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह को करीब 15 दिन पहले बेहतरीन कार्य करने पर सम्मानित किया गया था। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: एशियाई खेलों में भारत को बड़ी कामयाबी, हिमांशु ने सिल्वर तो रुद्रांक्ष ने जीता ब्रॉन्ज

Asian Games 2026: एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों और रुद्रंकक्ष पाटिल ने रजत और कांस्य पदक जीते, जबकि चीन के शेंग लिहाओ ने सोमवार को कड़े मुकाबले वाले फाइनल में स्वर्ण पदक हासिल किया। रुद्रंकक्ष ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही सेट में 52.8 अंक बनाकर बढ़त बना ली। दूसरे सेट में 53.2 अंक बनाकर उन्होंने अपनी बढ़त को और मजबूत किया और शीर्ष पर 1.1 अंकों की बढ़त हासिल कर ली।

Haryana News: बवानी खेड़ा दीपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार को घेरा, अपराध-महंगाई और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के बवानी खेड़ा में कांग्रेस की ओर से ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की सैनी सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा।

‘साहब... अब तो जिंदा मान लो’, 80 साल के बुजुर्ग सरकारी रिकॉर्ड में मृत, 3 महीने से काट रहे दफ्तरों के चक्कर

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में सरकारी रिकॉर्ड की एक गलती ने 80 वर्षीय बुजुर्ग सुरजन सिंह की परेशानी बढ़ा दी है। सुरजन सिंह के मुताबिक, सरकारी पेंशन रिकॉर्ड में उनकी मौत 26 मार्च 2025 को दर्ज है, जबकि वह जीवित हैं और अपनी पत्नी के साथ घर पर रह रहे हैं। रिकॉर्ड में खुद को मृत दिखाए जाने के बाद वह पिछले करीब तीन महीने से अपनी पेंशन बहाल कराने के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast