Search KhabarFast

Press ESC to close

सीमित संसाधनों से राष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंची अक्षरा गुप्ता, बिहार की बेटी ने बढ़ाया राज्य का मान

सीमित संसाधनों से राष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंची अक्षरा गुप्ता, बिहार की बेटी ने बढ़ाया राज्य का मान

Bihar Cricket: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल की रहने वाली 15 वर्षीय Akshara Gupta आज युवा महिला क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। सीमित संसाधनों और खेल सुविधाओं की कमी के बावजूद अक्षरा ने अपनी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। रक्सौल जैसे शहर में न तो आधुनिक क्रिकेट अकादमी है और न ही बड़े खेल मैदान, लेकिन इन चुनौतियों ने अक्षरा के हौसले को कभी कमजोर नहीं होने दिया। जब वह केवल छह साल की थीं, तभी उनके चाचा ने उनकी प्रतिभा को पहचान लिया था। इसके बाद उन्होंने घर पर ही नेट लगाकर अक्षरा को क्रिकेट की बारीकियां सिखानी शुरू कर दीं। रोजाना अभ्यास और लगातार मेहनत ने धीरे-धीरे उन्हें एक बेहतर खिलाड़ी बना दिया।

उपकप्तान नियुक्त हुई थी अक्षरा 

अक्षरा के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए Bihar Cricket Association ने वर्ष 2024 में उन्हें बिहार महिला अंडर-19 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया। यह उपलब्धि उनके क्रिकेट करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुई। इसके बाद उन्होंने 2024 से 2026 के बीच Board of Control for Cricket in India द्वारा आयोजित कई अंडर-19 टी-20 और वनडे प्रतियोगिताओं में बिहार का प्रतिनिधित्व किया।

कई टूर्नामेंट खेलने का मिला मौका

राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण अक्षरा को कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेलने का मौका मिला। हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के कारण वह इस वर्ष अपनी 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकीं। हालांकि उन्होंने खेल को प्राथमिकता देते हुए राज्य का प्रतिनिधित्व किया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

परिवार का बड़ा योगदान 

अक्षरा की सफलता के पीछे उनके परिवार का बड़ा योगदान रहा है। परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। खेल सुविधाओं की कमी के बावजूद परिवार ने घर पर ही अभ्यास की व्यवस्था कर उनकी तैयारी जारी रखी। आज अक्षरा गुप्ता बिहार की उन उभरती महिला क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिनसे भविष्य में बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि अगर प्रतिभा, मेहनत और परिवार का सहयोग मिले तो सीमित संसाधन भी किसी के सपनों की राह में बाधा नहीं बन सकते। रक्सौल की यह बेटी अब राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना रही है और आने वाले समय में भारतीय महिला क्रिकेट टीम तक पहुंचने का सपना भी देख रही है।

Also read: Bihar News: बिहार में प्रॉपर्टी खरीदने वालों को डबल झटका, सर्किल रेट बढ़ा और रजिस्ट्री नियम भी बदले

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:धामी सरकार का विकास कार्य पर जोर, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक सचिव आवास ने की समीक्षा

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने आवास विभाग से संबंधित राज्य के सभी प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष व सचिवों के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और और प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक

Uttrakhand News:धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर राज्य में सरकारी परिसंपत्तियों के विकास और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं उपयोगिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

Uttarakjand News: बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ABVP प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Uttarakjand News: देहरादून। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट टटाऊ को स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उच्चीकृत करने सहित छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एबीवीपी एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast