Search KhabarFast

Press ESC to close

Hero ने अपनी दो Flex Fuel बाइक को किया लॉन्च, जानें क्या-क्या मिलेगा खास

Hero ने अपनी दो Flex Fuel बाइक को किया लॉन्च, जानें क्या-क्या मिलेगा खास

Hero MotoCorp ने घरेलू बाजार में अपनी पहली Flex-Fuel बाइक को लॉन्च कर दिया है। आज 3 जून 2026 को दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने अपनी दो मशहूर बाइक्स स्प्लेंडर प्लस और एचएफ डिलक्स के फ्लेक्स फ्यूल वर्जन को पेश किया है। खास बात ये है कि, इस अनोखी बाइक को केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लॉन्च किया।

ये नई बाइक E20 के अलावा कई अलग-अलग ब्लेंडेड फ्यूल यानी हाई इथेनॉल ब्लेंडिंग वाले पेट्रोल पर आसानी से चल सकेगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावा पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चितले मौजूद थे।

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी दो सबसे लोकप्रिय बाइकों Splendor+ और HF Deluxe के Flex Fuel वर्जन पेश किया। खास बात यह है कि ये देश की पहली 100cc Flex Fuel मोटरसाइकिलें हैं. कंपनी का कहना है कि, दोनों बाइक्स E20 से लेकर E85 तक इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर चल सकती हैं, जिससे पेट्रोल पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी.

जुलाई से बिक्री के लिए होंगी उपलब्ध 

हीरो मोटोकॉर्प अपनी Flex Fuel बाइक रेंज को जुलाई 2026 से दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ चुनिंदा इलाकों में लॉन्च करेगी. इसके बाद इन्हें देशभर में उपलब्ध कराया जाएगा. इस मौके पर कंपनी ने अपने दोनों बाइक्स की कीमतों का भी ऐलान किया है. HF Deluxe Flex Fuel की कीमत 72,792 रुपये रखी गई है, जबकि Splendor+ Flex Fuel की कीमत 82,710 रुपये ( एक्स-शोरूम) तय की गई है.

दोनों बाइक्स की कीमत:

HF Deluxe Flex Fuel: 72,792 रुपये

Splendor+ Flex Fuel: 82,710 रुपये

Splendor+ Flex Fuel में क्या है खास

नई Splendor+ Flex Fuel में 97.2cc का इंजन दिया गया है, जो E85 फ्यूल के साथ 6.3 kW की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि यह स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देती है. बाइक में E20 से E85 तक के फ्यूल की कम्पैटिबिलिटी, Hero की पेटेंटेड i3S स्टार्ट-स्टॉप तकनीक, नया डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं. Flex Fuel तकनीक को सपोर्ट करने के लिए ECU और फ्यूल सिस्टम में भी बदलाव किए गए हैं. बाइक को नए ब्लैक और लाइम येलो ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है.

HF Deluxe Flex Fuel की ख़ास बातें

HF Deluxe Flex Fuel में भी 97.2cc का इंजन मिलता है, जो E85 फ्यूल के साथ 6.3 kW की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें E20 से E85 Flex Fuel सपोर्ट, नया डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, ट्यूबलेस टायर और अपडेटेड ECU व फ्यूल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस बाइक को भी नए ब्लैक और लाइम येलो ग्राफिक्स के साथ बाजार में उतारा गया है.

Hero HF Deluxe देश की सबसे सस्ती फ्लेक्स फ्यूल बाइक है.

सरकार लंबे समय से देश में फ्यूल की बचत की अपील कर रही है. पश्चिमी एशिया में फैले तनाव के चलते पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है. साथ पिछले महीने महज 10 दिनों के भीतर चार बार पेट्रोल-सीएनजी के दाम बढ़े हैं. ऐसे में सरकार देश में बेचे जाने वाले पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ाने की योजना बना रही है.

जिसके बारे में पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है. अब E20 से आगे बढ़ते हुए E25 और E30 की तैयारी हो रही है. यानी आने वाले समय में पेट्रोल में 25 से 30 फीसदी इथेनॉल हो सकता है.

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

भारत के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कारें बनाएगी VinFast, जानें क्या हो सकती है कीमत

वियतनाम की वाहन कंपनी VinFast ने भारतीय बाजार के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कारें तैयार करने की योजना बनाई है। रॉयटर्स से बातचीत में पांच सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने भारत में अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast