Search KhabarFast

Press ESC to close

Tamil Nadu Blast News: तमिलनाडु में भीषण हादसा, पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 लोगों की मौत, 6 गंभीर

Tamil Nadu Blast News: तमिलनाडु में भीषण हादसा, पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 लोगों की मौत, 6 गंभीर

Tamil Nadu Blast News: तमिलनाडु के विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। इस धमाके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि अभी भी मलबे में कई लोग फंसे हो सकते हैं, जिससे मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। फिलहाल, राहत बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में अचानक एक जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद पूरे फैक्ट्री को आग ने अपनी चपेट में ले लिया और कई पूरी तरह से जलकर राख हो गए। जिस समय यह धमाका हुआ उस वक्त बड़ी संख्या में लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे। जिसकी वजह से 23 लोगों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। अभी मलबा हटाकर लोगों को बार निकालने की कोशिश की जा रही हस्थानीय प्रशासन भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Also read: चार धाम यात्रा शुरू...श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

राहत बचाव के समय हुआ दूसरा धमाका

विरुधुनगर के जिला कलेक्टर डॉ. एन.ओ. सुखपुत्र ने विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के घायलों से मुलाकात की। DC विरुधुनगर ने कहा, "विरुधुनगर जिले में एक हादसा हुआ, इस घटना में 23 लोगों की मौत हो गई है। 19 शवों की पहचान हो गई है, 16 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। 6 घायलों का ICU में इलाज चल रहा है... जब हम राहत का काम कर रहे थे, तभी दूसरा ब्लास्ट हो गया। जिससे घायलों की संख्या बढ़ गई, जिसमें पुलिस, रेस्क्यू टीम, वॉलंटियर घायल हुए, उनमें से 13 घायल हैं, कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। हमने सभी के इलाज का अच्छा इंतज़ाम किया है। हमने FIR दर्ज कर ली है। जांच की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam: 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें दिल्ली-हरियाणा और यूपी सहित आपके राज्य का मौसम

Aaj Ka Mausam: देश में गर्मी में अपना कहर दिखाना शुरू हो कर दिया है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ आंधी चलने का अलर्ट भी जारी किया है। इस लिस्ट में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट भी जारी किया है।

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें