Search KhabarFast

Press ESC to close

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

Women Bill: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि संसद में पिछले तीन दिनों में जो कुछ हुआ, वह बेहद निराशाजनक है। उनके अनुसार, आजादी के इतने साल बाद भी महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि बेटियों की हार को लोकतंत्र की जीत कैसे कहा जा सकता है।

रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर लगाया आरोप

सीएम ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने पहले से ही तय कर लिया था कि इस बिल को पास नहीं होने देना है। कभी कोटे में कोटा की बात उठाई गई, तो कभी अन्य मुद्दे लाकर चर्चा को भटकाया गया। उन्होंने कहा कि 2023 के बिल में कई जरूरी बातें पहले ही शामिल थीं। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा समाधान देने की कोशिश की थी, जिससे किसी को नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि यह एक “विन-विन” स्थिति थी, लेकिन फिर भी विपक्ष ने इसका विरोध किया।

ट्रिपल तलाक कानून पर उठाया सवाल

रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि कुछ नेता मुस्लिम महिलाओं के हितैषी बनने की बात करते हैं, लेकिन जब ट्रिपल तलाक कानून आया था, तब उसका विरोध क्यों किया गया। उन्होंने शाह बानो मामले का जिक्र करते हुए कहा कि तब भी फैसले को कानून बनाकर पलट दिया गया था। उन्होंने कहा कि आज जो लोग कोटे में कोटा की मांग कर रहे हैं, उन्होंने पहले कभी इस दिशा में काम नहीं किया। उनके मुताबिक, कुछ नेताओं को डर है कि अगर आम महिलाएं चुनाव जीत जाएंगी, तो उनकी राजनीति प्रभावित होगी।

सीएम ने सोशल मीडिया पर की कविता शेयर 

सीएम ने सोशल मीडिया पर एक कविता भी साझा की और महिलाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं तपते लोहे और चमकते सोने की तरह हैं, जो हर मुश्किल के बाद और मजबूत बनती हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी महिलाओं को पूरी भागीदारी नहीं मिल पाई है और वे लगातार आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

Also read: विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बंगाल SIR का मुद्दा फिर SC में उठा, 31 सीटों पर जीत-हार के अतंर को लेकर TMC का चौंकाने वाला दावा

TMC Reach SC over SIR: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पटखनी खा चुकी तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची। टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान काटे गए मतों की तुलना में विधानसभा सीटों में जीत के अंतक काम। सुप्रीम कोर्ट ने इस पहलू पर टीएमसी को नए आवेदन दाखिल करने की मंजूरी दी है।

अगस्त से बदलेगा रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम, AI से पता करें वेटिंग टिकट की स्थिति

भारतीय रेलवे अब यात्रियों को बेहतर और तेज सुविधाएं देने के लिए अपने रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे का 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम अब पूरी तरह नए डिजिटल सिस्टम में बदला जाएगा।

दिल्ली के सबसे बड़े ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! मुकरबा चौक और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

दिल्ली वालों के लिए ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के सबसे व्यस्त और जाम वाले इलाकों में शामिल मुकरबा चौक, आउटर रिंग रोड और संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast