Aaj Ka Mausam: देश में गर्मी में अपना कहर दिखाना शुरू हो कर दिया है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ आंधी चलने का अलर्ट भी जारी किया है। इस लिस्ट में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट भी जारी किया है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में भले ही शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई थी। लेकिन शनिवार से मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इन दिनों में दिल्ली में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। फिलहाल लोगों को अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है।
हीट वेब का अलर्ट
पश्चिम मध्य प्रदेश एवं विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 19 और 20 को, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 से 23 के दौरान, झारखंड में 20 और 21 को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 से 22 के दौरान, पश्चिमी राजस्थान में 20 से 23 के दौरान और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में 21 से 23 अप्रैल के दौरान कुछ स्थानों पर हीट वेब चलने की संभावना है।
Also read: PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती
पंजाब और हरियाणा में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही बिजली गरजने और तेज हवाओं चलने का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं पहाड़ी इलाके जैसे जम्मू कश्मीर और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने लोगों को दी सलाह
भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों गर्मी से बचने लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर दोपहर के समय गर्मी अपने चरम पर होती है। साथ ही उस समय लू चलने की संभावना है। जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।