Kurukshetra Suicide: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के वार्ड नं 20 के प्रेम नगर क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पति-पत्नी ने अपनी तीन वर्षीय बेटी सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 6:30 बजे की। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो घर के कमरे में तीनों के शव फंदे से लटके मिले। तुरंत उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जितेंद्र कुमार (30), उनकी पत्नी मंजू (28) और 3 वर्षीय बेटी अदविका के रूप में हुई है। पड़ोसियों के अनुसार बच्ची की गंभीर बीमारी के चलते परिवार लंबे समय से मानसिक तनाव में था।
Also read: Haryana News: रिश्वत लेने के मामले में पटवारी प्रदीप कुमार गिरफ्तार, एसीबी गुरुग्राम की बड़ी कार्रवाई
सुसाइड नोट हुआ बरामद
वहीं पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई बयान नही आया है। लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। बता दें कि मृतक जतिंद्र कुमार के पिता महेंद्र सिंह की करीब 6 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में सिर्फ मां बिकी देवी बची हैं। साथ ही एक भाई प्रतीक भी है, जो पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है।