Onion Price Increase: देश भर में बढ़ती चीनी की कीमत ने रसोई की बजट को बिगाड़ दिया है। अब प्याज ने भी अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है। दो हफ्तों के भीतर प्याज की कीमत हुई दोगुनी। अगस्त की शुरुआत में जहां प्याज 25 से 30 रुपए किलो थी, वहीं, अब इसका खुदरा भाव 60 से 70 रुपए किलो तक पहुंच गया है।
आजादपुर मंडी में अच्छी क्वालिटी की प्याज करीब 50 रुपए किलो तक पहुंच गई है। वहीं, समान्य गुणवत्ता की प्याज 40 से 45 रुपए किलो के आसपास बिक रही है। आजादपुर मंडी के प्याज व्यापारी श्रीकांत मिश्रा के अनुसार, इसका एक बड़ा कारण खराब मौसम माना जा रहा है।
क्यों बढ़ रही कीमत
व्यापारियों और फसल विशेषज्ञों के मुताबिक, मॉनसून की अनिश्चितता के कारण खरीफ प्याज की बोआई में देरी, रबी प्याज की कमजोर आवक और सरकारी खरीद का लक्ष्य से काफी कम बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र की नासिक मंडी में भी करीब एक महीने के दौरान प्याज की कीमत में लगभग 76 प्रतिश्त तक बढोतरी देखी गई है।
क्या बढ़ती कीमत से मिलेगी राहत
कुछ राज्यों में थोक भाव में लगभग दोगुनी वृद्धि की बात कही जा रही है। कीमतों पर रोक लगाने के लिए अब बफर स्टॉक जारी करने की तैयारी में जुटी है। खासतौर पर उन शहरों में जहां, जहां खुदरा कीमतों में तेजी ज्यादा है। हालांकि,सवाल ये भी है कि सीमित बफर स्टॉक से बाजार को कितनी राहत मिल पाएगी। वहीं, गाजीपुर मंडी में सब्जियों के थोक विक्रेता विनोद चौधरी ने कहा कि प्याज के अलावा फूल गोभी और मटर 100 के रेट को पार कर चुके हैं।
Also read: Delhi-NCR Rain: काले बादलों से घिरा आसमान, दिन में छाया अंधेरा; दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश