Search KhabarFast

Press ESC to close

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, जानें भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, जानें भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को इस साल के पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, यह एक वलयाकार (Annular) सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढकता और आसमान में ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसा दृश्य दिखाई देता है। यह दोपहर करीब 3:26 बजे से शुरू होकर शाम लगभग 7:57 बजे (भारतीय समयानुसार) तक रहेगी। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा?

जानकारी के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका प्रभाव मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। इसलिए भारत में लोग इसे प्रत्यक्ष रूप से नहीं देख पाएंगे।

नहीं होगा सूतक काल

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण से करीब 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और इसे अशुभ समय माना जाता है। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और शुभ कार्य नहीं किए जाते। लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जब ग्रहण किसी स्थान पर दिखाई नहीं देता, तो वहां सूतक काल मान्य नहीं होता।

आम लोगों को किसी नियम का पालन करने की जरूरत नहीं

यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, इसलिए देश में सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा। यानी आम लोगों को किसी विशेष नियम या प्रतिबंध का पालन करने की आवश्यकता नहीं है। फिर भी कई श्रद्धालु इस दौरान पूजा-पाठ, मंत्र जाप या ध्यान करना शुभ मानते हैं। कुल मिलाकर, यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, लेकिन भारत में इसका धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Tomorrow 20 April 2026, Kal Ka Rashifal: सोमवार को मेष समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ

Horoscope Tomorrow 20 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 20 अप्रैल सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी।

Horoscope Tomorrow 19 April 2026, Kal Ka Rashifal: इन 5 रोशियों पर बरसेगी सूर्य की कृपा, रूके हुए काम होंगे पूरे

Horoscope Today Tomorrow 19 April 2026, Kal Ka Rashifal: 19 अप्रैल 2026 का राशिफल,  राशिफल का हमारे जीवन पर काफी गहरा प्रभाव होता है। कुंडली में राशियों और उनके सितारों पर ही हमारा आने वाला कल और बीता हुआ कल निर्भर करता है। अगर आप अपने जीवन में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानना चाहते हैं तो 19 अप्रैल 2026 का राशिफल पढ़ना होगा। जिसके बाद ही आप अपने किस्मत के सितारे के बारे में जान सकेंगे. बता दें कि हम आपको राशिफल के माध्यम से 12 राशियों रोजगार, नौकरी, सुख-दुख, घर मानसिक तनाव और इनकम के बारे में भी बताएंगे। बुधवार के दिन ग्रह नक्षत्र के कारण इन पांच राशियों को लाभ मिलने का योग बन रहा है। इन राशियों के जातकों के जीवन में काफी वृद्धि होगी।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, इस दौरान क्या करें-क्या नहीं; रखें इन जरूरी नियमों का ध्यान

Akshaya Tritiya Timing: अक्षय तृतीया, जिसे अखा तीज भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन को 'अक्षय' अर्थात कभी न घटने वाला कहा जाता है, क्योंकि इस तिथि पर किए गए शुभ कार्य, दान, पूजा और निवेश सदैव फल देते हैं और बढ़ते रहते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें