Search KhabarFast

Press ESC to close

टी20 विश्व कप में होगी भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर, प्रोटियाज ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई

टी20 विश्व कप में होगी भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर, प्रोटियाज ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई

ICC T20 WC Super-8 Matches: साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप में सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है। दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है। उससे पहले वेस्टइंडीज और भारत ने भी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

सुपर-8 के लिए तीन टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। अभी 14 टीमें अगले चरण में जगह बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही है। जबकी तीन टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। नेपाल, ओमान और नामीबिया अपने-अपने मुकाबले जीतकर सुपर-8 से बाहर हो गया है।

भिड़ेंगे भारत- साउथ अफ्रीका

अब जब साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है, तब एक बार फिर टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका और भारत की टक्कर होने वाली है। भारत शुरुआती तीनों मुकाबलों को जीतकर सुपर-8 में पहुंचा है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने भी 3 मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है। ऐसे में एक बार फिर भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। इससे पहले टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दोनों टीमों की टक्कर हुई थी। जहां फाइनल में साउथ अफ्रीका हार गई थी।

दोनों टीम शानदार फॉर्म में

बता दें कि पिछले विश्व कप की उपविजेता रही दक्षिण अफ्रीका की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने पहले मैच में कनाडा को 57 रनों से हराया था। दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से हाराया था। हालांकि ये मुकाबला सुपर ओवर में गया था। जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी थी। इसके अलावा साउथ अफ्रीका ने तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया। न्यूजीलैंड ने सात विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। वहीं, रनों का पीछा करने उतरा साउथ अफ्रीका 17.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast