
HARYANA NEWS: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं और प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रही है, ताकि किसी भी नागरिक को उपचार के लिए भटकना न पड़े। साथ ही जनजागरूकता अभियान, स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं और आपातकालीन सेवाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। पलवल जिले के छांयसा गांव में फैल रही हाइपेटाइटिस बी और सी (काला पीलिया) के मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह स्वयं गांव का दौरा करेंगी। उन्होंने बताया कि बीमारी के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह बीमारी दूषित पानी के कारण फैलती है।
आरती मंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर पानी की आपूर्ति हो रही है, वहां के जल नमूनों की जांच करवाई जा रही है। पब्लिक हेल्थ विभाग और ग्राम पंचायत के साथ मिलकर दूषित पानी की समस्या को दूर करने और स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बीमारी पर जल्द से जल्द नियंत्रण पाया जा सके।
Leave a comment