Search KhabarFast

Press ESC to close

पत्नी निकली कसाई! नींद की गोलियां खिलाकर पति को सुलाया, फिर प्रेमी के साथ मिलकर हथौड़े से की हत्या

पत्नी निकली कसाई! नींद की गोलियां खिलाकर पति को सुलाया, फिर प्रेमी के साथ मिलकर हथौड़े से की हत्या

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेवफा पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। जिसने भी इस वारदात को सुना, उसकी रूह कांप गई। प्रेम जाल के चक्कर में फंसी महिला ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

दरअसल, इस शादीशुदा महिला का किसी दूसरे शख्स के साथ अफेयर था। जिसकी वजह से वह अपने पति की हत्या की साजिश रची और प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर हथौड़े से वारकर पति की हत्या कर दी।

क्या है पूरा मामला                

दरअसल, 15 जनवरी की सुबह थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मलीरा गांव में एक व्यक्ति का शव होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान संदीप कुमार के रूप की। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई गई। जांच के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा बीएनएस की धारा 328 के तहत दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथौड़े तथा मृतक से खून से सने कपड़े और चादर बरामद की है।

चेहरे पर किए गए हथौड़े से वार                               

जांच के दौरान पुलिस ने 16 फरवरी को रोडवेज बस स्टैंड से गौतम उर्फ सौरभ और मृतक की पत्नी मीनाक्षी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों के बीच अफेयर थे। जिसके लिए पति को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई गई। 14 फरवरी की रात पत्नी ने संदीप को खाने में नींद की गोली दे दी। जिसके बाद प्रेमी ने हथौड़ा से सिर, चेहरे और गले पर हमला किया। बाद में शव को गांव से बाहर फेंक दिया और सबूत मिटाने का प्रयास किया गया। वहीं, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीमेंट स्टोर पर चलाई गोलियां, व्यापारी हुआ घायल

Rohtak Firing: हरियाणा के रोहतक में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी प्रवीण सैनी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने तीन चार राउट फायरिंग की। जिसमें से एक गोली प्रवीण को लग गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast