Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: अभय चौटाला ने सैनी सरकार को दी चेतावनी, 20 फरवरी को बड़ा कदम उठाने की तैयारी!

HARYANA NEWS: अभय चौटाला ने सैनी सरकार को दी चेतावनी, 20 फरवरी को बड़ा कदम उठाने की तैयारी!

HARYANA NEWS: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला की प्रेस कांफ्रेंस केंद्र औऱ राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में यूएस के साथ दबाव में एक ट्रेड डील की इससे किसान को बहुत नुकसान होगा। सेब के उत्पादन करने वाले किसान पर सबसे ज़्यादा मार पड़ेगी। हमारा देश में 65 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर करते हैं एंड किसान के पास एवरेज ज़मीन एक हेक्टेयर है। किसान 32 एकर से ज़्यादा ज़मीन नहीं रख सकता। विदेश में 8 प्रतिशत लोग खेती करते हैं और उनके पास हज़ारों एकड़ के फ़ार्म है और उन पर कोई सीलिंग एक्ट नहीं है।  ये तीन काले क़ानून से भी ख़तरनाक मामला है।

अभय चौटाला ने कहा कि सभी किसान नेताओं को अपनी तरफ़ से चिट्ठी लिखूंगा हम इसे स्टडी कर रहे हैं और उन्हें भी अवगत कराएंगे। सरकार से भी मांग है कि इस समझौता पर पुनर्विचार होना चाहिए। नहीं तो एक बार फिर से किसान सड़कों पर आयेगा और बड़ा आंदोलन होगा। प्रदेश के बुजुर्गों को बधाई लामबंद होने के लिए और इनेलो पर विश्वास जताने के लिए।

20 तारीख को बुजुर्ग विजय दिवस मनायेंगे- अभय चौटाला

इनेलो प्रमुख अभय चौटाला ने कहा कि अब सीएम से विधानसभा में ये बात पूछेंगे कि जिन एक लाख 5 हज़ार बुजुर्गों की मरने पर पेंशन काटी गई थी वो जारी कैसी हुई। हम इस पर काम रोको प्रस्ताव देंगे। 20 तारीख को बुजुर्ग विजय दिवस मनायेंगे और हम सरकार से पूछेंगे कि पेंशन किस क्राइटेरिया पर रोकी गई थी। एचपीएससी के मुद्दे पर कॉलिंग अटेंशन मोशन देंगे।  

बजरंग पूनिया के बयान पर अभय चौटाला ने कहा कि बीजेपी कैसे प्रदेश के लोगों और सरकार के पैसों को लूटा जाये इस नीति को बनाती है। बीजेपी का हर मंत्री और सीएम कॉलोनाइजर है। आम आदमी अगर लाइसेंस के लिए जाता है तो उसको पैसे देने पड़ते हैं। हम सरकार से पूछेंगे कि कॉलोनियों के कितने लाइसेंस दिए। संसद में इस पर पूरी तरह चर्चा नहीं हो सकती। क्योंकि स्पीकर ने बोलने का मौक़ा नहीं दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- 41 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीत पाई चुनाव, SIR को लेकर पूछे सवाल

Amit Shah Lashesh Out On Congress:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के विरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अमित शाह ने कांग्रेस की चुनावी हार का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी को चुनावी नतीजों पर आत्ममंथन करना चाहिए।

Haryana News: हरियाणा में JJP का संगठन विस्तार, 15 पदाधिकारियों की सूची जारी

Haryana News: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपने संगठन का विस्तार किया है। 15 पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई है। पार्टी ने प्रदेश स्तर से लेकर जिला और हलका स्तर तक विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इसके तहत कानूनी, बुद्धिजीवी एवं प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, महिला संगठन और जिला इकाइयों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राहुल गांधी की हाई टी मीटिंग पर शशि थरूर का रिएक्शन, बैठक को बताया जरूरी; कहा- प्रयास जारी रखने होंगे...

Shashi Tharoor: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर आयोजित चाय बैठक पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस ठक का संदेश इतना महत्वपूर्ण है कि इसके लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच रहे थरूर ने कहा कि बैठक होने से पहले वे इसके परिणाम पर टिप्पणी नहीं कर सकते।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast