Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi-NCR Rain: काले बादलों से घिरा आसमान, दिन में छाया अंधेरा; दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश

Delhi-NCR Rain: काले बादलों से घिरा आसमान, दिन में छाया अंधेरा; दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश

Delhi Weather Update: सोमवार को दिल्ली-NCR में अचानक मौसम ने करवट ली है। काले घने बादलों ने आसमान को तारों तरफ से घेर लिया। सुबह के समय कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया, जिसके बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी जोरदार बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने (IMD) ने पहले ही दिल्ली-NCR में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था।

पिछले कई दिनों से दिल्ली में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है। सोमवार को जिस तरह से दिल्ली में बारिश हो रही है। उससे पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, दिनभर जारी जोरदार बारिश के चलते तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हो सकता है।

जाम में फंसी दिल्ली

राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। साथ ही हर बार की तरह जाम जैसी स्थिति भी पैदा हो गई है। साथ ही कई जगहों पर गाड़ी की लंबी-लंबी कतारें भी लगी हुई नजर आ रही है। जिसकी वजह से लोग काफी ज्यादा परेशान नजर आ रहे है। दिल्ली के एमबी रोड पर भीषण जाम नजर आ रहा है. यहां संगम विहार के पास लोग 1 घंटे से जाम में फंसे हुए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कर्नाटक में स्वाइन फ्लू का आंतक, H1N1 के 4 हजार से ज्यादा मामले दर्ज; सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Karnataka Swine flu: कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि मीडिया में आ रही एच1एन1 इन्फ्लूएंजा (जिसे मौसमी फ्लू भी कहा जाता है) की बढ़ती घटनाएं मानसून के चक्र में होने वाली सामान्य वृद्धि का ही हिस्सा हैं।

मुफ्त LPG सिलिंडर, बसों में यात्रा फ्री…तमिलनाडु की विजय सरकार ने खोला खजाने का पिटारा; महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए बड़ा ऐलान

CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को घोषणा की कि आगामी पोंगल त्योहार (जनवरी) से शुरू होने वाली नई 'अन्नपूर्णी सुपर 6' योजना के तहत महिला मुखियाओं को प्रतिवर्ष तीन मुफ्त द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast