Search KhabarFast

Press ESC to close

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR पर निर्वाचन आयोग दिया ये आदेश, 12 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR पर निर्वाचन आयोग दिया ये आदेश, 12 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Supreme Court Order: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर जांच और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जारी है। बता दें कि विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं भी दर्ज की गई हैं। इन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश जारी किया है। आज मंगलवार को याचिकाओं पर विचार करने के लिए समय सीमा तय करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सुनवाई 12 अगस्त को होगी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिकाकर्ताओं को 8 अगस्त तक अपनी लिखित दलीलें दर्ज करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने चुनाव आयोग को दिया सुझाव

दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की जांच के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चल रहा है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने SIR पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। वहीं चुनाव आयोग को सुझाव दिया है कि वह आधार कार्ड और वोटर ID को दस्तावेजों के रूप में मान्य करने पर विचार करें।

कोर्ट ने क्या कहा?

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने SIR पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि SIR पर तत्काल कोई अंतरिम रोक नहीं लगाई जाएगी, क्योंकि याचिकाकर्ताओं की ओर से इस पर स्थगन की मांग नहीं की गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 12 और 13 अगस्त को होगी।

याचिकाकर्ताओं ने लगाए ये आरोप

याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट रिवीजन नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा है। उनका कहना है कि SIR की प्रक्रिया से लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का खतरा है। इसमें खासकर महिलाएं, गरीब और अल्पसंख्यक समुदाय शामिल हैं। वहीं, याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और गोपाल शंकर नारायण ने दलीलें पेश की हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: 26 मई को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान की चेतावनी

Kal Ka Mausam: इन दिनों देश में लोग गर्मी से झुलस रहे है। लू औ तपती गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 26 मई यानी कल देश के 13 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी जारी है। साथ ही कई राज्यों में 50 से 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Aaj Ka Mausam: नौतपा के बीच 48 घंटे में मौसम लेगा करवट, इन 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा का हाल

भीषण गर्मी और नौतपा की तपिश के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत करीब 20 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Twisha Sharma:ट्विशा शर्मा मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पति समर्थ सिंह ने बताया उन्होंने अंतिम दिन क्या-क्या किया

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में नए खुलासे हुए हैं। ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की घंटों पूछताछ में समर्थ सिंह ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए ट्विशा को मानसिक रूप से बीमार बताने से लेकर गर्भपात कराने जैसे कई राज उगले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast