Search KhabarFast

Press ESC to close

‘पंडित नेहरू ने 12 साल जेल में बिताए, फिर 17 साल वो प्रधानमंत्री भी रहे’ लोकसभा में पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी ने कसा तंज

‘पंडित नेहरू ने 12 साल जेल में बिताए, फिर 17 साल वो प्रधानमंत्री भी रहे’ लोकसभा में पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी ने कसा तंज

Vande Mataram Lok Sabha2025:  लोकसभा में 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज सदन में वंदे मातरम पर बहस के दो कारण हैं। पहला, पश्चिम बंगाल में चुनाव आ रहे हैं। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री अपनी भूमिका स्थापित करना चाहते हैं और दूसरा, जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई लड़ी, देश के लिए बलिदान दिया। यह सरकार उन पर नए-नए आरोप लगाने का मौका चाहती है। ऐसा करके सरकार देश का ध्यान जनता से जुड़े ज़रूरी मुद्दों से भटकाना चाहती है।

प्रियंका गांधी ने कहा वंदे मातरम के इस स्वरूप पर सवाल उठाना, जिसे संविधान सभा ने स्वीकार किया, वह उन महान विभूतियों का अपमान है। प्रियंका गांधी ने रविंद्र नाथ ठाकुर, महात्मा गांधी, मौलाना अबुल कलाम आजाद, भीमराव अंबेडकर जैसे विभूतियों का अपमान है। हमारे प्रधानमंत्री महोदय 12 साल से प्रधानमंत्री हैं, लगभग उतने ही साल पंडित नेहरू ने जेल में बिताए। पंडित नेहरू ने देश की आजादी के लिए 12 साल जेल में बिताए। फिर 17 साल वो प्रधानमंत्री भी रहे। पंडित नेहरू के अपमान के लिए आपके मन में जितनी चीजें उन सभी को जमा कर लीजिए, फिर अध्यक्ष महोदय की अनुमति से लंबी चर्चा कर लीजिए. लेकिन जनता से हमे जिस काम के लिए यहां भेजा है, उस पर बात कीजिए। बेरोजगारी, गरीबी, प्रदूषण इन पर बात क्यों नहीं होती है?

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- आज इस चर्चा को पीएम ने शुरू किया. भाषण दिया- कहने में कोई झिझक नहीं है कि भाषण अच्छा देते हैं, बस थोड़ा लंबा है. बस एक कमजोरी है उनकी- तथ्यों के मामले में कमजोर हो जाते हैं. मैं तो जनता की प्रतिनिधि हूं कलाकार नहीं हूं. प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि- 'तथ्यों को तथ्य के रूप में सदन में रखना चाहती हूं. वंदे मातरम् की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम ने कहा 1896 में रवींद्र नाथ ने ये एक अधिवेशन में ये गीत गायाय ये अधिवेशन कांग्रेस का था. वंदे मातरम् की क्रोनॉलॉजी में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने पहले दो अंतरे लिखे. 1882 में उपन्यास आनंदमठ प्रकाशित किया, इसमें चार अंतरे और जोड़े गए.

आप (भाजपा) चुनाव के लिए हैं, हम देश के लिए हैं- प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "आप (भाजपा) चुनाव के लिए हैं, हम देश के लिए हैं। चाहे हम कितने भी चुनाव हार जाएं, हम यहां बैठेंगे और आपसे और आपकी विचारधारा से लड़ते रहेंगे। हम अपने देश के लिए लड़ते रहेंगे। आप हमें रोक नहीं सकते।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आम यात्रियों के लिए 60 दिन, लेकिन इन लोगों को 365 दिन पहले मिलता है टिकट बुक करने का मौका

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकट बुकिंग प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी नियम बनाए हैं। हाल ही में रेलवे ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब सामान्य यात्रियों के लिए एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग की समय-सीमा को 90 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है।

Aaj Ka Mausam 24 October 2026: देश के 17 राज्यों में मौसम का यू-टर्न, बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 24 October 2026: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा कम दबाव का क्षेत्र आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके चलते 17 राज्यों में बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी चल सकती है, जिसकी रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

गलवान संघर्ष के बाद बदली तस्वीर! भारत-चीन सीमा विवाद पर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का बड़ा खुलासा

Narwane Opens Up On Glawan Faceoff: भारत और चीन के बीच लंबे समय से जारी सीमा विवाद को लेकर पूर्व

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast