Search KhabarFast

Press ESC to close

Putin India Visit: चीन ने जारी किया अपना बयान, तीनों देशों के बीच रिश्ते को लेकर कही ये बात

Putin India Visit: चीन ने जारी किया अपना बयान, तीनों देशों के बीच रिश्ते को लेकर कही ये बात

Putin India Visit: चीन ने सोमवार, 8 दिसंबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर बयान दिया। चीन ने कहा कि भारत, रूस और चीन ग्लोबल साउथ के जरूरी सदस्य हैं। उन्होंने ये भी कहा कि तीनों देशों के बीच मजबूत संबंध न केवल उनके अपने राष्ट्रीय हित में हैं, बल्कि ये क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए भी फायदेमंद हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकु ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि भारत, रूस और चीन उभरती अर्थव्यवस्थाएं हैं और ग्लोबल साउथ के जरूरी सदस्य हैं। तीनों देशों के बीच अच्छे संबंध बनाए रखना न केवल उनके हित में है, बल्कि पूरे क्षेत्र और विश्व के लिए शांति और समृद्धि लाने में मदद करता है।

द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की तैयारी

गुओ जियाकु ने कहा कि पुतिन का दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण था, क्योंकि बीजिंग और मॉस्को के बीच मजबूत संबंध हैं। उन्होंने कहा कि चीन रूस और भारत के साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए तैयार है। पुतिन ने भारत दौरे से पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत और चीन हमारे सबसे करीबी मित्र हैं और हम इस रिश्ते को बहुत महत्व देते हैं।

दोनों देशों के लोगों को मिलेगा फायदा

भारत और चीन के संबंधों के बारे में गुओ जियाकु  ने कहा कि बीजिंग चाहता है कि दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और मजबूत संबंध बने। उन्होंने कहा कि चीन भारत के साथ रणनीतिक दृष्टिकोण से संबंधों को संभालना चाहता है। हमारा उद्देश्य है कि दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत, स्थिर और टिकाऊ हो, जिससे दोनों देशों और उनके लोगों को फायदा मिले और एशिया में शांति और समृद्धि बढ़े।

पुतिन ने भारत-चीन संबंधों पर भी अपनी राय दी और कहा कि दोनों देशों की नेतृत्व टीम अपने मुद्दों का समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है और रूस को उनके द्विपक्षीय मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।

चीनी की मीडिया ने कही ये बात

चीनी मीडिया शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने उनके बयान को प्रकाशित किया, जिसमें उन्होंने भारत के रूसी तेल खरीद पर अमेरिकी आरोपों को खारिज किया। चीन खुद रूस के तेल और गैस का सबसे बड़ा खरीदार है और उसने अमेरिका के आग्रह को ठुकरा दिया कि रूस पर पाबंदी लगाई जाए।

पुतिन का भारत दौरा

पुतिन 4 से 5 दिसंबर को भारत आए। ये उनका 2021 के बाद पहला दौरा था। इस दौरान दोनों देशों ने व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। साथ ही 2030 तक व्यापार को 100 अरब डॉलर तक बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग कार्यक्रम भी तैयार किया गया। इस दौरे से भारत, रूस और चीन के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की उम्मीद है और इसे एशिया और वैश्विक स्तर पर स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bangladesh Violence: शेख हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, 21 जिलों में आगजनी

Bangladesh Violence:बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वतन वापसी के ऐलान के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। सोमवार रात से मंगलवार शाम तक देश के कम से कम 21 जिलों में आगजनी और बम धमाकों की घटनाएं सामने आई हैं। कई जगह बसों और ट्रेन के डिब्बों को आग के हवाले कर दिया गया। सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों के गेट भी बंद कर दिए गए हैं। हिंसा के दौरान फरीदपुर में एक बस चालक की जलने से मौत हो गई।

'अमेरिकी टैरिफ धमकी से डरने की जरूरत नहीं', भारत सही डील तक कर सकता है इंतजार

Sameer Saran on US Trade: अमेरिका में मिडटर्म चुनावों के बाद घरेलू सियासत में बदलाव के बीच ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) के प्रेसिडेंट समीर सरन ने अमेरिकी ट्रेड स्ट्रैटेजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका बातचीत से पहले अक्सर टैरिफ की धमकियों और आक्रामक बयानों का इस्तेमाल दो-तरफा रियायतें लेने के लिए करता है। बात करते हुए समीर सरन ने कहा कि वॉशिंगटन की विदेश नीति घरेलू चुनावी नतीजों से सबसे कम प्रभावित होती है।

नेपाल में दर्दनाक हादसा...700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी EV वैन, मौके पर 10 लोगों ने तोड़ा दम; 5 बुरी तरह धायल

Nepal Road Accident: नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बागमती प्रांत के मकवानपुर जिले में आज 12 नवंबर 2026 गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दरअसल, काठमांडू से हेटौंडा की ओर जा रही एक ईवी हाइस वैन करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल बताए जा रहे है, जिनका इलाज जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast