Search KhabarFast

Press ESC to close

इंडिगो एयरलाइंस के टॉप अधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें, DGCA ने जारी किया समन

इंडिगो एयरलाइंस के टॉप अधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें, DGCA ने जारी किया समन

IndiGo Crisis: इंडिगो एयरलाइंस की हजारों उड़ाने अचानक रद्द हो गई। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले में नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सख्त रुख अपनाया। जानकारी के अनुसार, DGCA द्वारा गठित 4-सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी ने इंडिगो के टॉप अधिकारियों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इस दौरान इंडिगो के अधिकारियों को पिछले 6 दिनों रद्द हुईं 3900 फ्लाइटों से जुड़े सवाल जवाब देना होगा।

वहीं, दूसरी ओर सातवें दिन भी इंडिगो संकट जारी रहा, जिसकी वजह से 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गई। जानकारी के अनुसार, समिति इसी हफ्ते CEO पीटर एलबर्स समेत अन्य उच्च पदाधिकारियों से पूछताछ करेगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो संकट को गंभीरता से लिया और इस मामले की जांच के लिए एक चार-सदस्यीय समिति बनाई।

CEO पीटर एलबर्स से होगी पूछताछ

समिति ने पूछताछ के लिए इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स समेत अन्य टॉप अधिकारियों को पूछताछ के लिए दिल्ली मुख्यालय में इसी हफ्ते तलब किया है। इंडिगो संकट के लिए गठित की गई समिति को सारे अधिकार दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया समिति प्रबंधन द्वारा नियमों के उल्लंघन की जांच करेगी और जिम्मेदार अधिकारियों से सीधी सवाल-जवाब करेगी।

करोड़ों का हुआ नुकसान

बता दें कि पिछले कई दिनों से इंडिगो की हजारों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने से यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। इससे न केवल यात्रियों को भारी असुविधा हुई बल्कि पर्यटन उद्योग, खासकर राजस्थान जैसे राज्यों को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

सातवें दिन इंडिगो संकट बरकरार

इंडिगो एयरलाइंस में संकट का सिलसिला सातवें दिन भी जारी रहा। सोमवार, 8 दिसंबर को भी 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई, जिससे यात्रियों में खासी नाराजगी देखी गई। वहीं अब तक 3900 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द हो चुकी हैं। 7 दिसंबर को इंडिगो द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, उड़ान रद्दीकरण का संकट शुरू होने के सबसे पहले दिन से ही कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एक्टिव हो गया था और स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए समाधान के लिए कदम उठा रहा था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें