Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: नरवाना में गैस सिलेंडर फटा, मकान में लगी भीषण आग; लाखों का नुकसान

Haryana News: नरवाना में गैस सिलेंडर फटा,  मकान में लगी भीषण आग; लाखों का नुकसान

Narwana News: हरियाणा के नरवाना क्षेत्र के ढाकल गांव में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी पवन के मकान में गैस सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे मकान की छत व घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। हादसे में पवन को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह घर की महिला चाय बनाने के लिए सिलेंडर के पास गई थी कि अचानक आग भड़क उठी। शोर सुनकर परिवार के लोग तुरंत बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि विस्फोट के समय सिलेंडर के बिल्कुल पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

पूरे गांव में दहशत का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुँचे और आग बुझाने में जुट गए। साथ ही प्रशासन व दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को मुआवजा एवं आर्थिक सहायता देने की मांग की है। हादसे के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं और पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News:दिल्लीवासियों को सीएम रेखा ने दी सौगात, LPG सिलेंडर की दूसरी किस्त जारी

Delhi News:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को बड़ी सौगात दी है। रेखा सरकार ने 15 लाख राशन कार्ड धारकों के बैंक खातों में दूसरी वार्षिक किस्त जारी की है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर की मौजूदा कीमत के बराबर सीधे रकम उनके बैंक खाते में जाती है। किस्त के लिए 142 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

Kal Ka Mausam 11 November: दिल्ली-NCR में सुबह कोहरे का अलर्ट, पहाड़ों से पूर्वोत्तर तक बारिश; जानें देशभर का मौसम

Kal Ka Mausam 11 November:नवंबर का महीना आगे बढ़ने के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली-NCR में सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 11 नवंबर को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

सोनिया गांधी ने पहली बार बयां किया बेटे को खोने का दर्द, बताया क्यों दफनाया था नवजात को

Sonia Gandhi's Book:कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब में जिंदगी के सबसे दर्दनाक अनुभवों में से एक का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के जन्म से पहले उन्होंने और राजीव गांधी ने अपना पहला बच्चा खो दिया था। जनवरी 1969 में सोनिया गांधी ने समय से करीब दो महीने पहले एक बेटे को जन्म दिया था। बच्चा जन्म के समय स्वस्थ दिखाई दे रहा था और उसे इनक्यूबेटर में रखा गया था। सोनिया लिखती हैं

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast