Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 04 October: कल 04 अक्टूबर को बारिश होगी या नहीं? यहां देखें IMD का ताजा अपडेट

Kal Ka Mausam 04 October: कल 04 अक्टूबर को बारिश होगी या नहीं? यहां देखें IMD का ताजा अपडेट

04 October Weather Forecast: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। बंगाल की खांड़ी में बना सिस्टम कई राज्यों के लिए मुसीबत बन चुका है। मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाओं के झौंके जारी है। दूसरी तरफ, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, कल 04 अक्टूबर 2026 रविवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संंभव है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश के भी आसार बने हुए है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की चलेगी। जबकि कहीं-कहीं तेज आंधी का दौर भी देखने को मिलेगा। तो चलिए कल मौसम विभाग से कल के मौसम के बारे में जानते है।

इन राजयों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की मानें तो देश के लगभग 14 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के साथ भूस्खलन का अलर्ट जारी करते हुए लोगों की सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान बारिश वाले इलाकें में  65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के झौंके जारी रहेंगे। 

Also read: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस की 3 एफआईआर, करीब 1,000 लोग हिरासत में, मुंबई में भी 500 के खिलाफ एक्शन

दिल्ली में कल 04 अक्टूबर का मौसम

दिल्ली से मानसून की विदाई हो चुकी है। वाबजूद इसके IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, राजधानी में आंधी-बारिश का दौर देखा जा सकता है। IMD ने कल 04 अक्टूबर को दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान इलाके का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, प्रयागराज समेत कई इलाकों में बादल बरसेंगे और आंधी भी चलेगी। हालांकि निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी परेशानी बढ़ा सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जंतर-मंतर पर हिरासत के बाद CJP का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर जुटने की अपील की है।

IDBI Bank Sale: कैबिनेट की हरी झंडी, 52,878 करोड़ रुपये में बिकेगी 60.72% हिस्सेदारी, कनाडा की कंपनी बनेगी खरीदार

IDBI Bank Sale: केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) मिलकर आईडीबीआई बैंक में अपनी कुल 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे। इसमें केंद्र सरकार की 30.48 फीसदी और LIC की 30.24 फीसदी हिस्सेदारी शामिल है। इस सौदे के बाद सरकार के पास बैंक की 15 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी, जबकि LIC की हिस्सेदारी 19 फीसदी होगी। यानी दोनों की संयुक्त हिस्सेदारी 34 फीसदी रह जाएगी। सरकारी जानकारी के मुताबिक, खरीदार ने बैंक के शेयर के लिए 81 रुपये प्रति शेयर की बोली लगाई है। यह कीमत मूल्यांकन के लिए तय 75.99 रुपये प्रति शेयर के बेंचमार्क से अधिक है।

बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, साल 2029-30 तक 500 मेगावाट क्षमता का लक्ष्य

बिहार में सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की योजना के कार्यान्वयन की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है। जल जीवन हरियाली अभियान के फेज-3 के तहत राज्य के सरकारी भवनों पर ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाने हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast