Search KhabarFast

Press ESC to close

शेयर बाजार में बड़ी उछाल, टॉप-10 कंपनियों में से 6 की वैल्यू ₹63,478 करोड़ बढ़ी

शेयर बाजार में बड़ी उछाल, टॉप-10 कंपनियों में से 6 की वैल्यू ₹63,478 करोड़ बढ़ी

Share Market: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में हल्की तेजी के बीच देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल 63,478.46 रुपये करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बढ़त में सबसे बड़ा योगदान लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का रहा। सप्ताह के दौरान 30 शेयरों वाला BSE Sensex 187.95 अंक यानी 0.22 प्रतिशत चढ़ा। जिन कंपनियों को फायदा हुआ उनमें लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल रहीं। वहीं भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बाजार मूल्य में गिरावट आई।

मार्केट कैप में दिखा उछाल

लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 28,523.31 करोड़ रुपये बढ़कर 6,02,552.24 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक में 16,015.12 करोड़ रुपये की बढ़त हुई और इसका कुल मूल्य 11,22,581.56  करोड़ रुपये पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक की वैल्यू 9,617.56 करोड़ रुपये बढ़कर ₹14,03,239.48 करोड़ हो गई। एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 5,977.12 रुपये करोड़ बढ़कर 5,52,203.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन कंपनियों का हुआ फायदा

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 3,142.36 करोड़ रुपये बढ़कर 6,40,387 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज में मामूली 202.99 रुपये करोड़ की बढ़त के साथ इसका कुल मूल्य 19,21,678.78 रुपये करोड़ हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। दूसरी ओर, भारती एयरटेल का मार्केट कैप 15,338.66 करोड़ रुपये घट गया। आईसीआईसीआई बैंक में 14,632.10 करोड़ रुपये और इंफोसिस में ₹6,791.58 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई। टीसीएस का मूल्य भी करीब 1,989.95 करोड़ रुपये कम हुआ।

NSE Nifty में हुई बढ़ोतरी

शुक्रवार को बाजार में जोरदार वापसी देखने को मिली। भारी खरीदारी के चलते सेंसेक्स 316.57 अंक चढ़कर 82,814.71 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला NSE Nifty 116.90 अंक बढ़कर 25,571.25 पर पहुंच गया। हालांकि गुरुवार को भू-राजनीतिक चिंताओं के कारण सेंसेक्स 1,236 अंक और निफ्टी 365 अंक टूट गया था। बावजूद इसके, सप्ताह के अंत में बाजार ने मजबूती के संकेत दिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Price Today: आपके शहर में कितना है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम? जानिए

Gold Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को रोज अलग-अलग खबरें सामने आ रही है। जिसकी वजह से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने में 1800 रुपये और चांदी प्रति किलो 3000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है।

Gold-Silver Price Today: गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक दिन की गिरावट के बाद फिर से सोने चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,777.17 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। आज के दिन चांदी 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत वापसी करते हुए निवेशकों को बड़ी राहत दी। पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट के बाद आज बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast