Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में रिश्वत लेते पकड़े गए कृषि विभाग के उपनिदेशक, ACB की बड़ी कार्रवाई

हरियाणा में रिश्वत लेते पकड़े गए कृषि विभाग के उपनिदेशक, ACB की बड़ी कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) रोहतक ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, सोनीपत के उपनिदेशक पवन शर्मा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में SV&ACB थाना रोहतक में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। ट्रैप के दौरान बरामद रिश्वत की रकम को कब्जे में लेकर जरूरी सबूत भी जुटाए गए हैं।

शिकायत ने लगाया आरोप 

ब्यूरो के अनुसार, शिकायतकर्ता राजकुमार, जो सोनीपत जिले के जाटी कलां गांव का रहने वाला है, ने शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया कि थोक उर्वरक का लाइसेंस जारी करने के बदले आरोपी अधिकारी ने उससे 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी पहले ही 50 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 50 हजार रुपये देने के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

SV&ACB रोहतक की टीम ने बिछाया जाल 

शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। इसके बाद SV&ACB रोहतक की टीम ने जाल बिछाया। 8 अप्रैल 2026 को इंस्पेक्टर भगत सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बाकी 50 हजार रुपये लेते समय पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी

इस कार्रवाई पर SV&ACB प्रमुख ए एस चावला ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत काम कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि रिश्वत लेने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कहीं भी भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी मिले तो तुरंत ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 पर शिकायत करें। इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Also read: हरियाणा में राशन डिपो के लाइसेंस में महिलाओं को 33% आरक्षण, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News: सीएम धामी के नेतृत्व में देश का पहला र्पुनर्रोजगार सेल का गठन,प्रत्येक अग्निवीर का रोजगार

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देश के पहले अग्निवीर र्पुनर्रोजगार सेल द्वारा सुनिश्चित होगा प्रत्येक सैनिक के लिए रोजगार। अग्नवीर योजना को लेकर जारी विपक्षी राजनीति को पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने निराधार, तथ्यहीन, गैरजरूरी और भ्रम फैलाने की कोशिश बताया।

Uttrakhand News: हथकरघा दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, वोकल फॉर लोकल को दिया गया प्रोत्साहन

Uttrakhand News:देहरादून में आयोजित 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को दिया प्रोत्साहन।

Uttrakhand News:धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को मिलेगी नई गति

Uttrakhand News:उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल, पर्यटन, पेयजल तथा औद्योगिक विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast