Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद शेयर बाजार में तूफानी तेजी, निवेशकों को 15 लाख करोड़ का फायदा

ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद शेयर बाजार में तूफानी तेजी, निवेशकों को 15 लाख करोड़ का फायदा

Stock Market News: ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्तों के सीजफायर के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बाजार खुलते ही निवेशकों में उत्साह बढ़ गया और प्रमुख इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार करने लगे। निफ्टी 50 850 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि बीएसई सेंसेक्स में करीब 3000 अंकों की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही निफ्टी बैंक भी 2700 अंकों से ज्यादा चढ़ गया। इस जोरदार तेजी से निवेशकों को कुछ ही घंटों में करीब 15 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

बाजार में आ सकती है और तेजी 

बीएसई का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 7 अप्रैल को 429.26 लाख करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 444.77 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। दोपहर करीब 12 बजे निफ्टी 23,958 और सेंसेक्स 77,452 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाजार में अभी और तेजी आ सकती है और निफ्टी में 1500 अंकों तक की बढ़त संभव है। सेक्टर्स की बात करें तो 16 में से 14 सेक्टर हरे निशान में रहे। हालांकि आईटी और फार्मा सेक्टर में हल्की गिरावट देखी गई। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी 3.5 प्रतिशत तक की तेजी आई।

इन शेयरों में आई तेजी 

बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से ज्यादातर में तेजी रही। पावरग्रिड, सन फार्मा और टेक महिंद्रा के शेयरों में हल्की गिरावट देखी गई, जबकि इंडिगो के शेयरों में करीब 10 प्रतिशत की तेजी आई। एलएंडटी और बजाज फाइनेंस के शेयर भी 7 प्रतिशत तक चढ़े। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच हुआ युद्धविराम है। डोनाल्ड ट्रंप ने इसे विश्व शांति के लिए अहम कदम बताया है।

ऊर्जा संकट की चिंता हुई कम

सीजफायर के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत 13 प्रतिशत गिरकर 94.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई, जिससे ऊर्जा संकट की चिंता कम हुई। एशियाई बाजारों जैसे जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग भी 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। वहीं, भारतीय रुपये में भी मजबूती आई और यह डॉलर के मुकाबले 50 पैसे मजबूत होकर 92.56 पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दर में कोई बदलाव न करना भी बाजार के लिए सकारात्मक संकेत रहा।

Also read: Stock Market Today: US-ईरान सीजफायर के बाद बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 2700 अंक ऊपर; निफ्टी भी 700 प्वाइंट चढ़ा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today: दिल्ली से चेन्नई तक...सोना-चांदी खरीदारी से पहले जान लें आज 23 जून का भाव

Gold-Silver Price Update: अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले आज 23 जून 2026 के नए रेट जान लें। दरअसल, ईरान के खिलाफ चल रहे US युद्ध और हाल ही में हुए समझौते के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

Today Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत, दोनों धातुओं की कीमतों में आई कमी; देखें नए भाव

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज राहत भरी खबर है। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में ₹10 की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद इसका भाव ₹1,46,070 पर पहुंच गया है। वहीं चांदी भी ₹100 सस्ती होकर ₹2,49,900 पर ट्रेड कर रही है।

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की लगेगी लॉटरी, आठवें वेतन आयोग को लेकर आया बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 8वें वेतन आयोग को लेकर नया अपडेट आया है, जिससे वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast