Search KhabarFast

Press ESC to close

Stock Market Today: US-ईरान सीजफायर के बाद बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 2700 अंक ऊपर; निफ्टी भी 700 प्वाइंट चढ़ा

Stock Market Today: US-ईरान सीजफायर के बाद बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 2700 अंक ऊपर; निफ्टी भी 700 प्वाइंट चढ़ा

Stock Market Rally: अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्तों की अस्थायी सीजफायर की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार रिकवरी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स में 2700 अंकों से ज्यादा की उछाल आई, जबकि एनएसई निफ्टी 700 प्वाइंट से ज्यादा मजबूत होकर 23,900 के ऊपर पहुंच गया। इस तेजी से निवेशकों को करीब 13 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ और बाजार की कुल वैल्यूएशन में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

बता दें, सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 77,000 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी 23,850-23,900 के स्तर को पार कर गया। यह तेजी पिछले कुछ दिनों की अनिश्चितता के बाद आई है, जब मध्य पूर्व में तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने बाजार को दबाव में रखा था। 

Also read: Gold-Silver Price: अमेरिका-ईरान सीजफायर ऐलान के बाद सोना उछला, कीमतों में 2.3% का उछाल; चांदी भी चमकी

तेजी के मुख्य कारण

1. अमेरिका-ईरान सीजफायर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा ने भू-राजनीतिक तनाव को कम किया। इससे वैश्विक बाजारों में भी सकारात्मक माहौल बना। 

2. कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट: ब्रेंट क्रूड 16% तक टूटकर 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए यह राहत की खबर है, क्योंकि इससे महंगाई और कॉर्पोरेट मार्जिन पर दबाव कम होगा।

3. वैश्विक संकेत सकारात्मक: एशियाई और यूरोपीय बाजारों में तेजी, अमेरिकी फ्यूचर्स में उछाल और भारत वीआईएक्स में 19% की गिरावट ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today: दिल्ली से चेन्नई तक...सोना-चांदी खरीदारी से पहले जान लें आज 23 जून का भाव

Gold-Silver Price Update: अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले आज 23 जून 2026 के नए रेट जान लें। दरअसल, ईरान के खिलाफ चल रहे US युद्ध और हाल ही में हुए समझौते के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की लगेगी लॉटरी, आठवें वेतन आयोग को लेकर आया बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 8वें वेतन आयोग को लेकर नया अपडेट आया है, जिससे वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

RBI करेगा 28,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी, जानें बोलियां जमा करने का समय

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) इस सप्ताह 28,000 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री और पुनर्निर्गमन के लिए अंडरराइटिंग नीलामी आयोजित करने जा रहा है। शीर्ष बैंक द्वारा बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast