Search KhabarFast

Press ESC to close

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर AAP और कांग्रेस का आया बयान, जानें किसने क्या दी प्रतिक्रिया

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर AAP और कांग्रेस का आया बयान, जानें किसने क्या दी प्रतिक्रिया

Dharmendra Pradhan Resign: भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे चुके हैं, जिसके बाद से ये मुद्दा देश भर के लिए चर्चा का विषय बन चुका है। इस्तीफे में उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। देश की युवा शक्ति ही इस देश की असली ताकत है। देश की युवा शक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे, यही मेरा संकल्प है।

अभिजीत दीपके ने कही ये बात

इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि ये इस्तीफा दिखाता है कि अगर आप कुछ चाह लें तो उसे पूरा कर सकते हैं। इसके साथ उन्होंने दो और मांगों की बात भी कही है।

केजरीवाल का आया बयान

वहीं, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार को जनता के सामने झुकना पड़ा। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो मैसेज शेयर कर लिखा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पूरे देश को बधाई। ये लोकतंत्र के लिए बड़ी जीत है।  

अनहोनी से बचा जा सकता था- कांग्रेस नेता

इसके साथ ही कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस्तीफे पर अपना बयान देते हुए कहा कि आखिर में, कम से कम मैं यह कह सकता हूं कि सरकार पर समझदारी हावी हो गई है। यह बहुत पहले किया जा सकता था। अगर यह बहुत पहले किया गया होता, तो इस तरह की अनहोनी से बचा जा सकता था। पैलेट गन, आंसू गैस, लाठीचार्ज, सब कुछ टाला जा सकता था। 

उन्होंने आगे कहा कि अब मुझे लगता है कि निराशा में सरकार धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने पर मजबूर हुई है। मुझे प्रदर्शनकारियों, उनके जज़्बे और पक्के इरादे को सलाम करना चाहिए। मुझे अपने नेता राहुल गांधी को सलाम करना चाहिए, जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे। 

Also read: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP ने दिया बयान, कहा- छात्र एकता जिंदाबाद 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बड़ा सवाल, क्या अब खत्म होगा CJP का आंदोलन?

लगभग एक महीने से देशभर में NEET-UG 2026 पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी था। इस आंदोलन की सबसे बड़ी मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी।

Delhi News: दिल्ली में हालात सामान्य, राजीव चौक समेत कई मेट्रो स्टेशन दोबारा खुले

Delhi News: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और CJP के आंदोलन में को देखते हुए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय समेत प्रभावित स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी गई हैं। इसकी पुष्टि खुद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...छात्र आंदोलन के बीच खत्म हुआ लंबा राजनीतिक सफर, जानें क्या है इनकी पहचान?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब देशभर में पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast