NEET पेपर लीक के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को दो पन्नों की चिट्ठी लिखते हुए अपना इस्तीफा दे दिया है। इससे जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है। धर्मेंद्र से इस्तीफे की घोषणा से पहले जंतर-मंतर पर शनिवार दोपहर बाद झड़प हुआ। लखनऊ, पटना में भी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा और लाठीचार्ज हुआ। इस प्रदर्शन के बीच बीते 48 घंटों में सरकार के रुख में बड़ा बदलाव आया था। लगातार कई एक्शन हुए। शिक्षा सचिव को हटाया गया है, NTA के 47 कर्मी बर्खास्त किए गए हैं, पेपर लीक केस की जांच के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की बात आगे बढ़ी है।
इस इस्तेफे के बाद CJP ने अपनी कामयाबी का जश्न मनाया और बयान में कहा की छात्रों की एकता जिंदाबाद। अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से कहा 'जब मैं अमेरिका से निकला था, तब कहा जा रहा था क्या होगा। लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। अभिजीत दीपके और उनके साथी फिलहाल जंतर-मंतर पर जश्न मना रहे हैं. इससे पहले प्रधान ने इस्तीफा के साथ-साथ एक लेटर भी शेयर किया है।
जंतर-मंतर पर दिखा खुशी का महौल
कॉकरोच जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जताते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा- 'लोकतंत्र की जीत हुई'। इसके साथ ही दीपके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह फोन पर बात करते खुशी से झूमते दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास जश्न का शोर सुना जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपके के हाथ में कैनुला लगा है.मंच से उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित भी किया। इस दौरान अन्य लोग भी मंच पर झूमते नजर आए।
साथ ही अभिजीत दीपके ने ये भी कहा कि जब मैं अमेरिका से निकला था, तब कहा जा रहा था क्या होगा। लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। अभिजीत दीपके और उनके साथी फिलहाल जंतर-मंतर पर जश्न मना रहे हैं। इससे पहले प्रधान ने इस्तीफा के साथ-साथ एक लेटर भी शेयर किया है।
Also read: Education Minister Resigns: भारत के शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश की राजनीति में बड़ी हलचल