Delhi News: दिल्ली के भारत मंडपम् में अलग में आयोजित होने वाली ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर तैयारीया पूंरी कर ली गई है। 11 से 13 सितंबर तक होने वाली समिट के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता कर दिया गया है। साथ ही ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है। ताकी समिट में आने-जाने वाले मेहमानों को दिक्कत ना हो। इसके अलावा वैक्लपिक मार्गे भी बताए गए हैं।
विदेश नेताओं के आगमन को देखते हुए दिल्ली को नो फ्लाइ जोन घोषित कर दिया गया है। साथ ही दिल्ली के स्कूल और सरकारी दफ्तरो में छुट्टी रहेगी। अगर आप भी दिल्ली में कहीं आने-जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रैफिक पाबंदियों की जानकारी लेकर ही निकले।
दिल्ली के ये मार्ग रहेंगे प्रभावित
दिल्ली के मथुरा रोड पर सुब्रमण्यम भारती मार्ग से लोधी रोड फ्लाईओवर तक, इंडिया गेट सी हेक्सागन, शांति पथ, अकबर रोड, सरदार पटेल मार्ग, पंचशील मार्ग, जनपथ, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, सत्य मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, न्याय मार्ग, तीस जनवरी मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग,कमाल आतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, डॉ जाकिर हुसैन मार्ग, पृथ्वीराज रोड, फिरोजशाह रोड, तुगलकर रोड, शेरशाह सूरी रोड, सैन मार्टिन मार्ग, तिलक मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, कौटिल्य मार्ग, भगवान दास रोड, कर्तव्य पथ, पुराना किला रोड और सफदरजंग रोड।
इन रास्तों पर जाने से बचें
डब्ल्यू प्वाइंट व मंडी हाउस: डॉ दिनेश नंदिनी डालमिया चौक डब्ल्यू प्वाइंट से मथुरा रोड और तिलक मार्ग की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
सी हेक्सागन व संसद मार्ग: कस्तूरबा गांधी मार्ग और जनपथ से सी हेक्सागन की ओर आवाजाही पर रोक रहेगीष। पटेल चौक से विंडसर प्लेस और संसद मार्ग पर आरबीआई की तरफ गाड़ियां की एंट्री नहीं होगी।
मध्य दिल्ली व धौला कुआं: आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर से मदर टेरेसा क्रीसेंट व तालकटोरा तक आवाजाही बंद रहेगी। धौला कुआं फ्लाईओवर से सरदार पटेल मार्ग और मोती बाग से शांति पथ की तरफ जाने वाले वाहनों को वैक्लपिक मार्ग बताया जाएगा।
अन्य पॉइंट: वंदे मातरम मार्ग से साइमन बोलिवर मार्ग, मदरसा टी पॉइंट, मीर दर्द चौक से महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, लोधी रोड के चौराहे, ओबेरॉय फ्लाईओवर और रिंग रोड भैरों रोड पर डायवर्जन रहेगा। हैवी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक रहेगी।
Also read: Maharashtra News: 95.7% अंक पाने वाले 17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह