Asian Games: एशियन गेम्स में भारतीय टीम के होटल में ठहरने को लेकर अब BCCI ने अपनी राय दे दी है। BCCI ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर एशियन गेम्स ऑर्गनाइजिंग कमेटी की ओर से उपलब्ध कराए गए होटले में ही रुकेंगे।
हालांकि, यह होटल कोई 5 स्टार प्रॉपर्टी नहीं है। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ कहा है कि होटल 5 सितारा नहीं है लेकिन, खिलाड़ियों के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं।
तस्वीर आने के बाद हुआ था विवाद
दरअसल, एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था को लेकर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इनमें कमरे ट्विन-शेयरिंग वाले नजर आ रहे थे। कमरों में दो सिंगल बेड दिखाई दे रहे थे। इसके बाद सवाल उठने लगे थे कि क्रिकेट जैसे खेल के खिलाड़ियों के लिए इस तरह की सुविधाएं असहज होगी। खासकर जब क्रिकेटरों को अपने साथ किट बैग, सामान और दूसरा जरूरी सामान लेकर चलना होता है लेकिन, अब BCCI ने स्षप्ट किया है कि भारतीय क्रिकेटरों को उन्हीं वायरल तस्वीरों वाले डबल शेयरिंद कमरों में नहीं रखा जाएगा।
5 सितार होटल नहीं लेकिन व्यवस्था अच्छी
राजीव शुक्ला ने कहा कि भारतीय टीम के लिए जो होटल उपलब्ध कराया जा रहा है, बोर्ड उस पर लगातार नजर रख रहा है। उन्होंने साफ कहा कि यह होटल 5 सितारा होटल नहीं है लेकिन, खिलाड़ियों के लिए अच्छा इंतजाम है। शुक्ला के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटरों के लिए अगल कमरों की व्यवस्था की गई है। यह इंतजाम भारतीय ओलंपिक संघ, एशियन गेम्स ऑर्गनाइजिंग कमेट और जापान क्रिकेट एसोसिएशन के बीच तालमेल से किया गया है।
Also read: BCCI का बड़ा ऐलान, पहली बार जापान के खिलाफ टी20I खेलने उतरेगी भारतीय टीम; इस दिन होगा मुकाबला