Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 09 Sep: देशभर में बारिश का दौर जारी, दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों के लिए अलर्ट, IMD से जानें आज 09 सितंबर का मौसम

Aaj Ka Mausam 09 Sep: देशभर में बारिश का दौर जारी, दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों के लिए अलर्ट, IMD से जानें आज 09 सितंबर का मौसम

09 Sep Ka Mausam: देशभर में मानसून जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भी लगातार बारिश और भूस्खलन जैसे अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क कर रहा है। आज 09 सितंबर 2026 बुधवार को भी कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। जबकि IMD ने कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। चलिए देशभर के मौसम का हाल जानते है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कीी है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब,  बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा,तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, असम, महाराष्ट्र और पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में अभी भी लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। 

Also read: 21 हजार रुपये तक कमाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मिल सकता है सालाना बोनस

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश दस्तक दे सकती है। हालांकि, ज्यादा बारिश होने से जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है और सड़कों पर लंबा जाम लग सकता है।

उत्तर प्रदेश का आज का मौसम?

आज 09 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश संभव हैं। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। हालांकि, नदियों का जलस्तर भी परेशानी खड़ी कर सकता है।

बिहार में बारिश का अलर्ट

इस वक्त बिहार में भी बारिश का मौसम बना हुआ है। गंगा नदी उफान पर है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन सतर्कता बरतनी जरूरी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

100% इथेनॉल वाले E100 फ्यूल को मंजूरी, एमिशन नियमों में भी सरकार ने किया बदलाव

सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स, 1989 में बदलावों के तहत, जिन्हें मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज़ ने नोटिफ़ाई किया है, फ़्लेक्सिबल फ़्यूल पर चलने के लिए खास तौर पर डिज़ाइन की गई गाड़ियों में E100 इथेनॉल फ़्यूल के इस्तेमाल की इजाज़त दे दी है। गज़ट नोटिफ़िकेशन के मुताबिक, सरकार ने फ़्लेक्स-फ़्यूल गाड़ियों के लिए तय एमिशन स्टैंडर्ड्स में E85 के साथ E100 को भी शामिल किया है, जिससे लगभग प्योर इथेनॉल पर चलने के लिए डिज़ाइन की गई गाड़ियों का रास्ता साफ़ हो गया है।

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 33% वोटरों के नाम हटाने के आरोप पर ECI-केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

SC on Maharashtra SIR: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में इलेक्शन कमीशन (ECI) की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) एक्सरसाइज के तहत वोटर रोल में नाम शामिल कराने के इच्छुक लोगों के लिए डॉक्यूमेंट्स, जिसमें दावे और आपत्तियां शामिल हैं, फाइल करने की तारीख बढ़ाने से इनकार कर दिया।

Kal Ka Mausam 27 October: चक्रवात अर्नब से ओडिशा में रेड अलर्ट, 27 अक्टूबर को 25 इन राज्यों में होगी भारी बारिश; यहां पढ़ें IMD अपडेट

IMD Weather update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साइक्लोन अर्नब के 28 अक्टूबर की दोपहर को यनम के पास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने से पहले एक बहुत गंभीर साइक्लोनिक तूफान में बदलने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast