Delhi News: दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में बुधवार को एक सामुदायिक हॉल के पास सिलेंडर विस्फोट की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) ने चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस और दमकल विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
विवेक विहार में भी हुआ था LPG सिलेंडर विस्फोट
इससे पहले रविवार को दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक झुग्गी में छोटे एलपीजी सिलेंडर के विस्फोट से दो लोग झुलस गए थे। यह घटना शाहदरा के सीबीडी इलाके में विवेक विहार थाने के पीछे स्थित झुग्गी नंबर 11 में हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के बाद अनिल दास (35) और उनकी पत्नी खुशबू (30) झुलस गए थे। दोनों को PCR की मदद से राजीव गांधी अस्पताल पहुंचाया गया।मनसा के जवाहरके गांव में पुरानी दुश्मनी के चलते एक युवक की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए, युवक को रेफर किया गया।