Cameron Green Marriage: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंर कैमरून ग्रीन अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर एमिली रेडव से शादी रचा ली है। इस कपल ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे का हाथ थामा और सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट की।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में कैमरून ग्रीन हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी दुल्हन एमिली व्हाइट गाउन में खूबसूरत लग रही हैं। दोनों की शादी चर्च में हुई।
शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब दोनों बाहर आए तो दोस्तों और परिवार वालों ने फूलों की बारिश करने उनका स्वागक किया। इस दौरान उनके खास दोस्त और साथी खिलाड़ी भी इस समारोह में नजर आए। दरअसल, कैमरून ग्रीन और एमिली रेडवुड पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद फरवरी 2025 में दोनों ने सगाई की थी और शादी के बंधन में बंध गए। एमिली पेश से एक डाइटिशियन हैं और पीचएडी की पढ़ाई कर रही हैं।
मैदान पर शानदार प्रदर्शन
पिछले महीने ही कैमरून ग्रीन ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया था। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जुझारू खेल दिखाते हुए ग्रीन ने 192 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। डार्विन के मैदान पर टेस्ट शतक जड़ने वाले वह तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। ग्रीन से पहले स्टीव वॉ और डैरेन लेहमैन उस मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ ही शतक लगा चुके हैं।
Also read: इंडोनेशिया में तबाही...50,000 फीट ऊपर तक पहुंची ज्वालमुखी की राख, 30 सेकंड तक होता रहा विस्फोट; कई उड़ानें रद्द