Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs SA: 12 मैचों की लगातार जीत का सिलसिला टूटा, कप्तान सूर्यकुमार ने बताया सुपर-8 मुकाबले में कहां फिसली टीम इंडिया

IND vs SA: 12 मैचों की लगातार जीत का सिलसिला टूटा, कप्तान सूर्यकुमार ने बताया सुपर-8 मुकाबले में कहां फिसली टीम इंडिया

Suryakumar Yadav on IND vs SA Match Super 8: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने T20वर्ल्ड कप 2026के सुपर-8में अपना पहला मुकाबला बड़ा अंतर से गंवा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए इस ग्रुप-1मैच में प्रोटियाज ने भारत को 76रनों से हराया, जो T20वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी हार है। इससे टीम इंडिया की 12मैचों की लगातार जीत का सिलसिला टूट गया और सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया कि पावरप्ले में विकेट गंवाना इस हार का मुख्य कारण रहा।

कैसा रहा दक्षिण अफ्रीका-भारत का मुकाबला

बता दें, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 20ओवर में 7विकेट पर 187रन बनाए। शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रोटियाज को 21/3पर ला पटका, लेकिन उसके बाद डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की मजबूत पार्टनरशिप ने स्कोर को संभाला। मिलर ने अर्धशतक जड़ा और टीम को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन मिडिल ओवरों में रन रुक नहीं पाए।

जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में ही इशान किशन (0), अभिषेक शर्मा (15) और तिलक वर्मा (1) आउट हो गए और स्कोर 26/3हो गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव 18रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 42रनों की सर्वाधिक पारी खेली। पूरी टीम 18.5ओवर में 111रन पर सिमट गई। मार्को जैनसेन ने 4विकेट चटकाए, जबकि केशव महाराज ने निर्णायक ओवर में 3विकेट लेकर भारत की उम्मीदें तोड़ दीं।

कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा 'हम शुरू में गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन बैटिंग में बेहतर कर सकते थे। 180-185का लक्ष्य पीछा करते समय पावरप्ले में मैच नहीं जीता जा सकता, लेकिन हारा जरूर जा सकता है। हमने पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवा दिए और छोटी-छोटी पार्टनरशिप नहीं बना पाए। यह खेल का हिस्सा है, हम इससे सीखेंगे और मजबूत होकर वापसी करेंगे।' उन्होंने अगले मैचों में साधारण क्रिकेट खेलने और बैटिंग-बॉलिंग-फील्डिंग में सुधार का वादा किया।

इस हार से भारत का नेट रन रेट -3.8 पर पहुंच गया है, जिससे सेमीफाइनल क्वालीफाई करने के लिए अब उन्हें जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के खिलाफ दोनों मैच जीतने होंगे और NRR में सुधार की जरूरत होगी। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की यह जीत उन्हें ग्रुप में मजबूत स्थिति में ले गई है। टीम इंडिया के लिए अब हर मैच करो या मरो जैसा हो गया है। प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि टीम जल्दी फॉर्म में लौटेगी और टूर्नामेंट में वापसी करेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast