Sonu Sood To Join Chhath Celebration: मुंबई में छठ पूजा मनाने को लेकर विवाद तेज हो गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने समुद्र किनारों पर पूजा रोकने की मांग की है। राज ठाकरे की पार्टी का कहना है कि समुद्र किनारे स्वच्छता बनाए रखने के लिए सेलिब्रेशन्स पर रोक लगनी चाहिए।
दूसरी तरफ भाजाप ने मनसे पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि राज ठाकरे की पार्टी अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाने के लिए गंदी राजनीति कर रही है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता ने छठ पूजा में शामिल होने के लिए जुहू बीच जाने का ऐलान कर दिया है।
सोनू सूद मनाएंगे छठ पूजा
एमएनस के विरोध के बावजूद सोनू सूद ने छठ पूजा मनाने के लिए जुहू बीच जाने का ऐलान कर दिया है। ये पहला मौका नहीं है, जब सोनू सूद लोगों के बीच जाने का ऐलान किया है। इससे पहले वह कई मौकों पर लोगों की मदद करते नजर आए हैं। इसके अलावा वह देशहित और धर्म हित के मुद्दों पर मुखर रहे हैं। इसका उदाहरण एक बार फिर उन्होंने दिया है।
सोनू सूद का बड़ा ऐलान
सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह इस साल 15 नवंबर 2026 की शाम को मुंबई के प्रसिद्ध जुहू बीच पर होटल पाम ग्रोव के पीछे छठ पूजा में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं को भी इस मौके पर महापर्व का हिस्सा बनने का न्योता दिया है। हालांकि, इस मामले में राजनीति तेज हो गई है। भाजपा समेत अन्य पार्टियां भी MNS का विरोध कर रही हैं।
Also read: UPSC ESE 2027 डेटशीट OUT: प्रीलिम्स 31 जनवरी को, 18 जून को होगा मेन्स आयोजित