Search KhabarFast

Press ESC to close

NTA Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा धमाका! NTA ने डायरेक्टर समेत 13 पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

NTA Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा धमाका! NTA ने डायरेक्टर समेत 13 पदों पर निकाली भर्ती,  जानें आवेदन प्रक्रिया

NTA Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। देश की सबसे बड़ी परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बार फिर नया भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत NTA डायरेक्टर, जॉइंट डायरेक्टर, रिसर्च साइंटिस्ट समेत 13 पदों पर भर्ती करने वाला है। चयनित उम्मीदवारों को तगड़ी सैलरी भी मिलेगी। इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय रहते इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते है। तो चलिए इस भर्ती से जिड़ी जानकारी के बारे में जानते है।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

कुल पद - 13 पद

डायरेक्टर (Group A): 7 पद 
ज्वॉइंट डायरेक्टर (Group A): 3 पद  
रिसर्च साइंटिस्ट 'सी' (Group A): 1 पद  
डिप्टी डायरेक्टर (Group A): 1 पद 
सीनियर सुपरिंटेंडेंट (Group B): 1 पद  

योग्यता पात्रता

शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। जबकि रिसर्च साइंटिस्ट पद के लिए साइकोलॉजी, स्टैटिस्टिक्स, मैथमेटिक्स में करीब 55% अंक होने चाहिए।

आयु सीमा - उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 56 साल तक होनी चाहिए।

आवेदन कैसे करें?  

1. सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करें।  
2. इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाएं और नोटिफिकेशन और Annexure-V वाला आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
3. फिर फॉर्म को पूरी तरह भरें और डॉक्यूमेंट्स लगाकर सबमिट करें। 
4.फार्म भेजना का पता - The Director (Administration),
National Testing Agency,
5th Floor, Government of India Press Building,
Minto Road, New Delhi - 110002

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 13 November: आज सोने की कीमत में तेजी तो चांदी हुई धड़ाम, यहां जानें 13 नवंबर को आपके शहर में क्या है ताजा रेट्स

13 November Gold-Silver Rate: बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कारोबारी सत्रों में दोनों कीमती धातुओं के दामों ने तगड़ा झटका दिया है। क 12 नवंबर 2026 गुरुवार को दोनों की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। सोने का पिछला बंद भाव 1,36,225 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जिसके बाद आज 13 नवंबर 2026 शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इसकी कीमतों में 54 रुपये तेजी देखी गई, जिसके बाद इसका भाव 1,36,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,885.30 डॉलर प्रति औंस देखी गई।

BSF Recruitment 2026 सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! BSF समेत CAPF में 1,167 पदों पर निकली भर्ती, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

BSF Vacancy 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो आपके लिए एक अच्छा मौका सामने आया है। देश की सेवा करने की चाह रखने वालों के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। BSF ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के लिए सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) के कुल 1,167 पदों पर लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (एलडीसीई) के जरिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast