UPSC ESE 2027: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके अंतर्गत ESE 2027 प्रीलिम्स का आयोजन 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा। वहीं ESE मेन्स 2027 का आयोजन 18 जून 2027 को किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बता दें की प्रिलिम्स का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। और उसकी तिथि 31 जनवरी 2027 को तय किया गया हैं। सर्वविदित हैं की UPSC की तरफ से ESE का आयोजन केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और सेवाओं में इंजीनियरिंग पदों के लिए कैंडिडेट्स की की भर्ती करने के लिए किया जाता है।
कैसा होगा एग्जाम पैटर्न?
प्रीलिम्स में दो पेपर होंगे और दोनों ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे, कुल 500 नंबर के।पहला पेपर जनरल स्टडीज और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड का होगा। ये सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगा और 200 नंबर का होगा।दूसरा पेपर कैंडिडेट के चुने हुए इंजीनियरिंग सब्जेक्ट से होगा। ये दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और 300 नंबर का होगा।प्रीलिम्स क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स मेन्स में बैठेंगे। मेन्स के बाद पर्सनैलिटी टेस्ट होगा और फिर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
Also read: महंगाई का झटका,अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए नई कीमत
चार कैटेगरी में बंटे हैं पद
UPSC ESE के पदों को 4 कैटेगरी में बांटा गया है -सिविल इंजीनियरिंगमैकेनिकल इंजीनियरिंगइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंगइलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंगसिविल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सेंट्रल इंजीनियरिंग सर्विस, बॉर्डर रोड्स इंजीनियरिंग सर्विस, MES और इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस में पोस्टिंग मिलती है।मैकेनिकल वालों को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, रक्षा विभाग और रेलवे में, इलेक्ट्रिकल वालों को सेंट्रल इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल सर्विस और पावर सेक्टर में, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन वालों को इंडियन टेलीकम्युनिकेशन सर्विस, रेडियो रेगुलेटरी सर्विस, रेलवे और रक्षा विभाग में नियुक्ति दी जाती है।